Nag Panchami 2025: सनातन धर्म में नाग पंचमी का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, नाग पंचमी हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार नाग पंचमी 29 जुलाई, मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की आराधना करने से सर्प दोष से मुक्ति मिलती है और कालसर्प दोष जैसे ग्रहदोष भी शांत हो जाते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यदि इस दिन व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार कुछ खास उपाय करता है, तो न केवल दुर्भाग्य दूर होता है बल्कि जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का आगमन भी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस नाग पंचमी पर राशिनुसार किए जाने वाले खास उपायों के बारे में।

नाग पंचमी पर राशि अनुसार करें ये उपाय

मेष राशि

ज्योतिषियों के मुताबिक, मेष राशि राशि वाले जातकों को नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करनी चाहिए। साथ ही, ऊं नागेंद्रहाराय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। मान्यता है कि इससे कालसर्प और राहु केतु के दोषों से छुटकारा मिलता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातक नाग पंचमी के दिन भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। ऐसा करने से कालसर्प दोष छुटकारा मिलता है। साथ ही, सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातक इस दिन जरूरतमंद लोगों को मूंग की दाल का दान करें। ऐसा करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों इस दिन बहते हुए पानी में नारियल प्रवाहित करना चाहिए। साथ ही, शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा बरसती है।

सिंह राशि

नागपंचमी के दिन सिंह राशि वाले जातकों को सूखे नारियल का दान करना चाहिए और शिव जी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातक इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करें। ऐसा करने से सेहत बेहतर रहता है।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों को इस दिन वस्त्र या धन का दान करना चाहिए। साथ ही, इस दिन शिव चालीसा का भी पाठ करें। ऐसा करने से भाग्य का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों को इस दिन ‘अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्। शङ्ख पालं धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा।’ मंत्र का जप करना चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों को इस दिन आटे और चीनी के मिश्रण से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से पापों का नाश होता है।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों को इस दिन भगवान शिव को काले तिल अर्पित करना चाहिए। इससे जातकों को लाभ मिलता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों को इस दिन भगवान शिव और नाग देवता की उपासना करना चाहिए। साथ ही, ‘ॐ नागदेवताय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि इससे कालसर्प दोष से छुटकारा मिलता है।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों को इस दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे कालसर्प दोष से मुक्ति मिलेगी।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।