Nag Panchami 2025 Mantra: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल नाग पंचमी 29 जुलाई को मनाई जाएगी। इस दिन नाग देवता की विधिवत पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन नाग देवता और भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वहीं इस दिन शिवलिंग का अभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन कुछ विशेष मंत्रों का जाप भी अवश्य करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से न केवल कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है बल्कि जीवन में आने वाली बाधाएं भी समाप्त होती हैं। साथ ही भगवान शिव की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते हैं नाग पंचमी पर पढ़े जाने वाले प्रभावशाली मंत्र कौन-कौन से हैं।
नागेंद्रहाराय मंत्र
ओम नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांगरागाय महेश्वराय।
नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मै नकाराय नम: शिवाय।।
कालसर्प दोष निवारण मंत्र
ओम क्रौं नमो अस्तु सर्पेभ्यो कालसर्प शांति कुरु कुरु स्वाहा
ओम नमोस्तु सर्पेभ्यो ये के च पृथिवीमनु ये अन्तरिक्षे ये दिवि तेभ्यः सर्पेभ्यो नम:.
नाग पूजा मंत्र
सर्वे नागा: प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले।
ये च हेलिमरीचिस्था ये न्तरे दिवि संस्थिता:।।
ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिन:।
ये च वापीतडागेषु तेषु सर्वेषु वै नम:।।
नाग गायत्री मंत्र
ओम नवकुलाय विद्महे, विषदन्ताय धीमहि तन्नो सर्प प्रचोदयात्।।
नाग मंत्र
अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्।
शंखपालं धार्तराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा।।
एतानि नव नामानि नागानां च महात्मनाम्।
सायंकाले पठेन्नित्यं प्रात: काले विशेषत:।।
तस्मै विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत्।।
नाग पंचमी के राशि अनुसार नाग मंत्र
मेष राशि – ओम गिरी नम:
वृषभ राशि – ओम भूधर नम:
मिथुन राशि – ओम व्याल नम:
कर्क राशि – ओम काकोदर नम:
सिंह राशि – ओम सारंग नम:
कन्या राशि – ओम भुजंग नम:
तुला राशि- ओम महिधर नम:
वृश्चिक राशि – ओम विषधर नम:
धनु राशि – ओम अहि नम:
मकर राशि – ओम अचल नम:
कुंभ राशि – ओम नगपति नम:
मीन राशि – ओम शैल नम:
यह भी पढ़ें…
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।