Nag Panchami 2024 Date and Time Kab Hai, Puja Vidhi, Shubh Muhurat: देशभर में आज नाग पंचमी का पर्व मनाया गया है। इसके साथ ही उज्जैन में स्थित नाग चंद्रेश्वर मंदिर के कपाट अगले 24 घंटे के लिए खोल दिए गए हैं। बता दें कि, प्रति वर्ष श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन नागों की पूजा करने के साथ-साथ उन्हें दूध पिलाने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन नागों की पूजा करने से काल सर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ ही भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल नाग पंचमी पर काफी शुभ योग बन रहे हैं।
Nag Panchami 2024 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra, Aarti in Hindi: Read Here
इस दिन शुभ और सिद्ध योग बनने के साथ-साथ शनि और राहु की कृपा भी प्राप्ति होगी। इसके साथ ही इस दिन शुक्र और बुध मिलकर लक्ष्मी नारायण योग बनाएंगे। इसके साथ ही शनि शश राजयोग का निर्माण करेंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की आरंभ 9 अगस्त 2024 को सुबह 12:37 मिनट पर हो रहा है, अगले दिन यानी 10 अगस्त को सुबह 3: 14 बजे पर समापन होगा। इसलिए नागपंचमी का पर्व 9 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का विशेष मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट आरंभ होगा, जो दोपहर 1 बजे समाप्त होगा। इस दिन प्रदोष काल में नाग देवता की पूजा का बड़ा महत्व है। आइए जानते हैं नाग पंचमी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, उपाय से लेकर हर एक जानकारी…
नागपंचमी तिथि 9 अगस्त की सुबह 12:36 बजे से आरंभ हो रही है, जो 10 अगस्त की सुबह 3:36 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से नाग पंचमी का पर्व 9 अगस्त 2024 क मनाया जाएगा।
इस साल नाग पंचमी पर कई अद्भुत योगों का निर्माण हो रहा है। माना जा रहा है कि ऐसा संयोग करीब 500 साल के बाद बन रहा है। इस दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ ही अमृत काल, रवि योग, शिववास योग, सिद्ध योग, साध्य योग, बव और बालव, करण योग के साथ हस्त नक्षत्र में रहेंगे।
