नाग पंचमी का त्योहार आज यानि कि 2 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस दिन नागों को दूध अर्पित किया जाता है। साथ ही उनकी आकृति बनाकर पूजा- अर्चना की जाती है। साथ ही जिन लोगों की जन्म कुंडली में कालसर्प योग विद्यमान है वो लोग नाग पंचमी के दिन कालसर्प दोष की शांति कराते हैं। इस दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने का विधान है। ज्योतिष के अनुसार नाग पंचमी पर कुछ विशेष चीजें दिखना बेहद ही शुभ माना जाता है। आइए आपको बताते हैं कि नाग पंचमी पर कौन सी चीजें दिखना धन आगमन का सूचक मानी जाती हैं…
1- वैसे नेवले को सांप का सबसे बड़ा दुश्मन माना गया है। लेकिन ज्योतिष के अनुसार नेवले का सपने में आना एक बेहद शुभ संकेत है। इसका मतलब आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने वाला है। अगर आपको सपने में नेवला दिख जाए तो आप पर कहीं से धन आ सकता है। व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है।
2- यदि किसी मंदिर में नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर आपको कुंडली मारकर बैठा नाग दिख जाए तो समझ लीजिए आपकी किस्मत खुलने वाली है। मतलब आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
3- नाग पंचमी के दिन अगर किसी वृक्ष पर सांप लटका हुआ या चढ़ता हुआ दिखाई दे जाए तो यह भी एक शुभ संकेत माना जाता है। मतलब आपको करियर और व्यापार में तरक्की मिल सकती है। या कोई शुभ सूचना मिल सकती है। नौकरी में आपका प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है।
4- इस दिन यदि सपने में आपको नाग-नागिन का जोड़ा दिखाई दे तो यह भी यह शुभ संकेत है। मतलब आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही बहुत दिनों से व्यापार या करियर में चली आ रही कोई परेशानी समाप्त होने वाली है।
5- इस दिन अगर आपको सपने में हाथी दिखे तो यह भी एक शुभ सूचक है। मतलब आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। साथ ही समाज में आपकी प्रतिष्ठा और मान- सम्मान में वृद्धि होने वाली है। सफेद हाथी दिखना धन आगमन का सूचक है। शास्त्रों के अनुसार भोर के समय में देखा गया सपना ज्यादा सच माना जाता है।
