Nag Panchami 2022 Date and Time: नाग पंचमी सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाई जाती है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि नाग देवता की पूजा करने से उन्हें दूध चढ़ाने से जीवन समृद्ध होता है। साल 2022 में नाग पंचमी 2 अगस्त को मनाई जाएगी। इस साल यह और भी खास है क्योंकि नाग पंचमी पर एक विशेष संयोग बन रहा है। इसलिए नाग पंचमी के शुभ मुहूर्त में पूजा करने से काफी लाभ मिलेगा।
कब है नाग पंचमी ? जानिए शुभ मुहूर्त
नाग पंचमी, मंगलवार 2 अगस्त 2022
पंचमी तिथि प्रारंभ 2 अगस्त 2022 को सुबह 05:13 से शुरू
पंचमी तिथि समाप्त 3 अगस्त 2022 को सुबह 05:41 पर खत्म
नाग पंचमी पूजा मुहूर्त सुबह 06:05 से सुबह 08:41 तक
नाग पंचमी पूजा विधि
नाग पंचमी के दिन अनंत, वासुकी, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, करकट, शंख, कालिया और पिंगल नाम के देवताओं की पूजा की जाती है। सर्प देवताओं की पूजा करते समय हल्दी, रोली, चावल और फूल चढ़ाए जाते हैं। कच्चे दूध में घी और चीनी मिलाकर नाग देवता की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद नाग देवता की आरती करें और मन में नाग देवता का ध्यान करें। अंत में नाग पंचमी की कथा अवश्य सुननी चाहिए।
नाग पंचमी पर बनेंगे दो शुभ योग
साल 2022 को नाग पंचमी पर मंगला गौरी का व्रत रखने के अलावा 2 शुभ योग भी बन रहे हैं। नाग पंचमी के दिन यानि 2 अगस्त को शिव योग और सिद्धि योग भी बन रहे हैं। इन दोनों योगों में पूजा करने से भगवान शिव और नाग देवता की असीम कृपा होगी, जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
नाग पंचमी के दिन बन रहा है विशेष संयोग
नाग पंचमी 2022 के दिन एक विशेष संयोग बन रहा है। नाग पंचमी मंगलवार, 2 अगस्त को है और सावन महीने के प्रत्येक मंगलवार को मंगला गौरी व्रत मनाया जाता है। सुहागिन महिलाएं अपने पति के लिए यह व्रत रखती हैं। सावन के सोमवार की तरह मंगलवार का भी बहुत महत्व है। ऐसे में इस साल नाग पंचमी के दिन नाग देवता के साथ-साथ भगवान शिव और माता पार्वती की भी पूजा की जाएगी। ऐसा होना दुर्लभ है। इस दिन नियमानुसार नाग देवता और शिव-पार्वती की पूजा करने से कई गुना अधिक फल मिलता है।