Nag Panchami 2022 Puja Upay: शास्त्रों में नाग पंचमी के दिन का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन लोग नागों का प्रतीक चित्र बनाकर पूजा करते हैं और इस दिन नागों को दूध पिलाने का भी विधान है। साथ ही अगर ज्योतिष के दृष्टिकोण से देखें तो इस दिन कालसर्प दोष की पूजा होती है। मतलब जिन लोगों की जन्मकुंडली में कालसर्व दोष और राहु दोष होता है वो लोग इस दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करते हैं। मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति नाग देवता की पूजा कराने के साथ-साथ शिव की पूजा व रुद्राभिषेक करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। जानिए नाग पंचमी का क्या है महत्व और क्यों मनाया जाता है ये पर्व…
भगवान श्री कृष्ण से जुड़ा हुआ है किस्सा:शास्त्रों के मुताबिक नाग पंचमी का एक किस्सा भगवान कृष्ण से भी जुड़ा हुआ है। कहते हैं कि भगवान कृष्ण अपने दोस्तों के साथ खेल रहे थे तब ही खेलते समय उनकी गेंद नदी में जा गिरी। इस नदी में कालिया नाग का वास था। भगवान श्री कृष्ण गेंद को लाने के लिए नदी में कूद पड़े। तब ही कालिया नाग ने भगवान श्री कृष्ण पर हमला कर दिया। लेकिन भगवान श्री कृष्ण ने कालिया नाग को सबक सिखा दिया। जिसके बाद भगवान कृष्ण से कालिया नाग ने मांफी मांगी और वचन दिया कि वो अब से किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाएगा। कहते है कि कालिया नाग पर श्री कृष्ण की विजय को भी नाग पंचमी पर्व के रूप में मनाया जाने लगा।
इस दिन क्या करें और क्या ना करें
1- शास्त्रों के अनुसार नाग पंचमी पर उपवास रखना चाहिए। साथ ही नाग मंत्र का भी जाप करें। ऐसा करने से राहु और केतु दोष से मुक्ति मिलती है।
2- नाग पंचमी पर अगर घर के बाहर सांप का चित्र बनाया जाना चाहिए है, जिससे नाग देवता की कृपा परिवार पर बनी रहती है।
3-शास्त्रों के अनुसार नाग पंचमी के दिन सुई धागे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और ना ही इस दिन लोहे के बर्तन में खाना बनाना चाहिए। ऐसा करने से दोष लगता है।
4- नाग पंचमी के दिन उस जमीन को बिल्कुल भी नहीं खोदना चाहिए जहां सांपों का बिल हो। ना ही इस दिन सांप को मारना चाहिए। अगर आपको कहीं सांप दिख जाता है तो उसे जाने दें। न कि उसे परेशान करें।
5- ज्योतिष अनुसार अगर कुंडली में राहु और केतु भारी हैं तो इस दिन सांपों की पूजा जरूर करें। ध्यान रहें कि इस दिन नाग देवता को दूध चढ़ाते समय पीतल के लोटे का प्रयोग करना चाहिए। ऐसा करने से राहु और केतु के अशुभ प्रभाव में कमी आती है।