Capricorn Zodiac Sign Personality: ज्योतिष शास्त्र अनुसार कुल 12 राशियां होती हैं और हर राशि की अपनी खूबी होती हैं। बात करें मकर राशि की तो इस राशि के स्वामी शनि देव हैं। इस राशि में जन्मे लोग मेहनती, साहसी, महत्वाकांक्षी, अनुशासन प्रिय होते हैं। ये जिस भी क्षेत्र को चुनते हैं उसमें कड़ी मेहनत करके शीर्ष पर पहुंच जाते हैं। ये समय के पाबंद होते हैं। इनमें अपनी अलग पहचान बनाने की ललक होती है और ये इसमें कामयाब भी होते हैं। कथावाचक जया किशोरी की भी जन्म राशि मकर है। जानिए इस राशि वालों के बारे में दिलचस्प बातें…
इस राशि के लोग किसी के साथ अन्याय होते नहीं देख सकते। दूसरों की मदद के लिए ये हमेशा तैयार रहते हैं। ये कार्यक्षेत्र हो या परिवार हर जिम्मेदारी को अच्छे से निभाते हैं। इन्हें किसी चीज से दबकर रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ये लोग काफी विनम्र और खुले विचार के होते हैं। आम तौर पर ये गुस्सा नहीं करते हैं और धैर्यवान होते हैं। लेकिन यदि गुस्सा आता है तो उसे शांत करना बेहद ही मुश्किल हो जाता है। ये दृढ़ संकल्पी और अत्यंत व्यावहारिक भी होते हैं। इनके अंदर समर्पण की भावना कूट-कूट कर भरी होती है।
ये लोग अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहते हैं। ये मेहनत करके कुछ भी हासिल कर सकते हैं। इनकी बुद्धि काफी तेज होती है। ये एक समय पर कई कार्य करने में सक्षम होते हैं। ये जीवन में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इन्हें शॉटकर्ट का सहारा लेना बिल्कुल भी पसंद नहीं आता। ये दूरदर्शी होते हैं। भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले से ही भांप लेते हैं। यह भी पढ़ें- अक्टूबर तक का समय इन 5 राशियों के लिए है भारी, वक्री शनि की इन पर है टेढ़ी नजर
यह जल्दी किसी बंधन में नहीं बंधते लेकिन जब यह किसी बंधन में बंधते हैं तो अपना रिश्ता पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हैं। सहिष्णु होने की वजह से ये जल्दी किसी चीज का बुरा नहीं मानते। इन्हें प्रकृति से बहुत लगाव होता है। संगीत और कला के क्षेत्र में इनकी विशेष रुचि देखी जाती है। यह भी पढ़ें- सबसे ज्यादा अमीर बनते हैं इन 4 राशि के लोग, इनकी किस्मत मानी जाती है काफी तेज