Mulank Six: अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। वहीं इन अंकों का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है।इन अंकों के आधाऱ पर ही किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि को आधार मानकर फलित किया जाता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 6 के बारे में। मूलांक 6 पर शुक्र देव का आधिपत्य है। आपको बता दें कि महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 बनता है। इन मूलांक में जन्मे लोग स्मार्ट और लग्जरी लाइफ जीने वाले होते हैं। साथ ही शुक्र ग्रह की कृपा से ये लोग अति धनवान होते हैं। वहीं ये लोग पैसे खर्च करने में आगे रहते हैं। ये लोग शान से जीना पंसंद करते हैं। आइए जानते हैं ये इन मूलांक से जुड़ी अन्य जानकारी…

होता है स्मार्ट और आकर्षक व्यक्तित्व

 शुक्र ग्रह को धन और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस मूलांक से जुड़े लोग लैविश लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। साथ ही ये लोग वर्तमान में जीते हैं और इन लोगों को कंजूसी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। वहीं इन ये लोग अपने आप को सदा जवान मानते हैं। साथ ही ये मेंंटेंन रहते हैं। ये लोग मजाकिया भी होते हैं। साथ ही ये लोग किसी भी महफिल में जाकर रंग जमा देते हैं। 

पैसा कमाने में रहते हैं सबसे आगे

मूलांक 6 से जुड़े लोगों में पैसा कमाने की चाहत भी अधिक होती है, जो उनके थोड़े प्रयास से ही मिल जाती है। यदि इनकी पर्सनालिटी और स्वभाव में कोई ऐब या बुराई नहीं होती है, तो ऐसे लोग ताउम्र अमीर रहते हैं। साथ ही ये लोग समय- समय पर देश- विदेश के टूर लगाते  रहते हैं। वहीं ये लोग जीवन में खूब भौतिक सुख भोगते हैं। वहीं ये लोग हर परिस्थिति में खुश रहते हैं।  ये अपने शौक पूरे करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते है। 

इन क्षेत्रोंं में बनता है करियर

इस मुलांक से जुड़े लोग अगर फिल्म लाइन, मीडिया, मॉडलिंग, नाटक और फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में करियर बनाएं तो इनको बेहतरीन सफलता मिल सकती है। वहीं अगर कारोबार की बात करें तो ये लोग अगर वस्त्र, लग्जरी आयटम, हीरा, सोने- चांदी, फैशन की वस्तुएं से जुड़ा व्यवसाय करें, तो इनको अच्छा लाभ हो सकता है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025