Numerology: अंक विज्ञान में 1 लेकर 9 अंकों का जिक्र मिलता है। साथ ही इन अंकों के स्वामी कोई न कोई ग्रह होते हैं। ऐसे में हम यहां बात करने जा रहे हैं अंक 6 के बारे में, जिसका संबंध वैभव और धन के कारक शुक्र ग्रह होते हैं। आपको बता दें कि महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 माना जाता है। ये लोग बेहद रोमांटिक और इमोशनल होते हैं। साथ ही इन लोगों को लाइफ में कई बार प्यार होता है और ये लोग लग्जरी लाइफ जाने के शौकीन होते हैं। आइए जानते हैं अंक 6 से जुड़े लोगों की खूबियां और विशेषताएं…
लाइफ में कई बार होता है प्यार
अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 6 होता है। इन लोगों को लाइफ में कई बार प्यार होता है। वहीं ये लोग देखने में बेहद आकर्षक होते हैं। साथ ही ये लोग बेहद रोमांटिक होते हैं। इन लोगों को बुढ़ापा देरी से आता है। साथ ही ये लोग पैसे खर्च करने में सबसे आगे रहते हैं। साथ ही ये लोग किसी से भी अपने प्यार का इजहार करने से हिचकिचाते नहीं हैं। ये किसी को भी आसानी से प्रपोज कर देते हैं। साथ ही ये लोग दिल खोल कर खर्च करते हैं। इनको कंजूसी पसंद नहीं होती है। ये लोग घूमने- फिरने के भी शौकीन होते हैं।
वर्तमान में जीते हैं जीवन
मूलांक 6 से जुड़े लोगो वर्तमान जीवन जीने में विश्वास रखते हैं। साथ ही ये लोग धन जोड़ने में कम ही विश्वास रखते हैं। ये लोग दयावान और शांति प्रिय होते हैं।वहीं ये लोग अपने व्यक्तित्व से किसी को भी सम्मोहित कर लेते हैं। साथ ही इनमें दया भावना कूट-कूट के भरी होती है। वहीं अगर इन लोगों के रोगों की बात करें तो इन्हें शुगर, शुक्राणु या हृदय से संबंधित रोग भी इन्हें परेशान कर सकते हैं।
इन क्षेत्रों में कमाते हैं अच्छा नाम और पैसा
अंक 6 से जुड़े लोग अगर शुक्र ग्रह से संबंधित कार्य करें तो इन लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है। मतलब ये लोग कला, फिल्म और संगीत के क्षेत्र में अच्छा नाम कमा सकते हैं। साथ ही अगर व्यापार की बात करें तो ये लोग सोना- चांदी, हीरा, आभूषण, वस्त्र, लग्जरी आयटम, खानपान होटल आदि से संबंधित क्षेत्रों में अच्छा नाम और पैसा कमा सकते हैं।