Numerology Mulank Six People: वैदिक ज्योतिष में जैसे व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहों की अवस्था के आधार पर फलित किया जाता है। ऐसे ही अंक शास्त्र में व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर फलित किया जाता है। यहां बात करने जा रहे हैं अंक 6 के बारे में, जिसका संबंध वैभव और धन के कारक शुक्र ग्रह होते हैं। आपको बता दें कि महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 माना जाता है। इस अंक से जुड़ी लड़कियां पति और ससुराल के लिए लकी मानी जाती है। साथ ही ये पति का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देती है।
घूमने- फिरने के होते हैं शौकीन
अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 6 होता है। इन लोगों के ऊपर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है। साथ ही इन लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। वहीं ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। साथ ही ये लोग पैसे खर्च करने में आगे रहते हैं। वहीं ये लोग रोमांंटिक होते हैं। साथ ही ये लोग अपने पार्टनर का केयर करने वाले होते हैं। साथ ही ये लोग दिल खोल कर खर्च करते हैं। इनको कंजूसी पसंद नहीं होती है। ये लोग घूमने- फिरने के भी शौकीन होते हैं।
पति का कंधे से कंधा मिलाकर देती हैं साथ
मूलांक छह से जुड़ा लड़कियों थोड़ी भावुक भी होती हैं। इनको अगर कुछ भी कह दिया जाए तो इनको बहुत जल्दी बुरा लग जाता है। वहीं ये शादी के बाद भी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को अच्छे से मैनेज करने में कामयाब रहती हैं। इन्हें करियर को आगे बढ़ाने में इनके ससुराल के लोग भी काफी सहयोग करते हैं। ये अपना पति का खूब साथ देती हैं।
साथ ही ये शादी के बाद ससुराल में सभी लोगों को साथ लेकर चलती हैं। साथ ही ये पति और ससुराल के लिए लकी मानी जाती हैं। वहीं ये लोग दयावान और शांति प्रिय होते हैं।वहीं ये लोग अपने व्यक्तित्व से किसी को भी सम्मोहित कर लेते हैं। साथ ही इनमें दया भावना कूट-कूट के भरी होती है। वहीं ये घर परिवार के लोगों की जरूरतों को पूरा करने की पूरी कोशिश करती हैं।