वैदिक ज्योतिष के अनुसार जैसे मनुष्य की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। ऐसे ही अंक शास्त्र द्वारा व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर उसके नकारात्मक और पॉजिटिव पॉइंट्स का पता लगाया जाता है। अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। आइए जानते हैं मूलांक या बर्थ डेट के आधार पर किसी का व्यक्तित्व और नेचर…

मूलांक 1 वाले लोग:
अंक शास्त्र अनुसार जिन व्यक्तियों का जन्म महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है। उनका मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 के स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले लोगों का स्वभाव हंसमुख और सरलता लिए होता हैं। ऐसे व्यक्ति जो सोच लेते हैं उसे करने की पूरी क्षमता रखते हैं। क्योंकि इनके पर सूर्य देव की विशेष कृपा होती है। साथ ही ये लोग समाज में अलग पहचान बनाने वाले होते हैं।  ये लोग कई बार काफी प्रतिस्पर्धी हो जाते हैं।

मूलांक 2 वाले लोग:
अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का जन्म महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 2 होगा। ये लोग काफी भावुक, मधुरभाषी, कल्पनाशील और कोमल ह्रदय के होते हैं। जैसे चंद्रमा का स्वभाव चंचल माना जाता है वैसे ही इन लोगों की मन स्थिति कभी एक जैसी नहीं रहती। ये लोग काफी इमोश्नल और मूडी स्वभाव के होते हैं।

मूलांक 3 वाले लोग:
जिन लोगों का जन्म महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख का हुआ हो, उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के स्वामी सभी ग्रहों के गुरु बृहसप्ति हैं। मूलांक 3 के जातक अगर एक बार किसी काम को ठान लें तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ऐसे व्यक्ति हर किसी चीज को जल्दी सीख और समझ लेते हैं। इनका यही टैलेंट लोगों को काफी पसंद आता है। हालांकि अगर कोई इनकी जिंदगी में हस्तक्षेप करे तो यह मूलांक 3 के जातकों को बिल्कुल भी रास नहीं आता।

मूलांक 4 वाले लोग:
जिन व्यक्तियों का जन्म किसी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो तो इन तिथियों पर जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। चूंकि इस मूलांक का स्वामी राहु ग्रह को माना गया है। इस मूलांक के व्यक्ति महान क्रांतिकारी, वैज्ञानिक या फिर अच्छे राजनीतिज्ञ हो सकते हैं। खास बात ये है कि ये लोग हर विषय की अच्छी जानकारी रखते हैं। ये थोड़े मनमौजी स्वभाव के होते हैं। इस मूलांक के लोग रहस्यमयी प्रवृत्ति के भी होते हैं, इनको समझना बहुत कठिन होता है।

मूलांक 5 वाले लोग:
अंक विज्ञान अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के स्वामी बुध ग्रह हैं। मूलांक 5 वाले लोग चुनौतियों को हमेशा चेलेंज के रूप में स्वीकार करते हैं और हर हाल में विजय प्राप्त करने की कोशिश करते हैं। ये लोग नयी- नयी योजनाओं पर काम कर लाभ कमाते हैं। ये व्यापार में रिस्क उठाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये लोग मनी माइंडेड और बिजनेस माइंडेड होते हैं।

मूलांक 6 वाले लोग:
जिन व्यक्तियों का महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है। मूलांक 6 के स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले व्यक्ति शरीर से मजबूत और देखने में चार्मिंग होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन लोगों का बुढ़ापा जल्दी दिखाई नहीं देता। ये लोग कला और मनोरंजन प्रेमी होते हैं और सौंदर्य के प्रति बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। साथ ही ये पहली मुलाकात में किसी को भी अपना दीवाना बना सकते हैं। 

मूलांक 7 वाले लोग:
जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी माह की 7, 16 और 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 होता है। अंक 7 पर केतु ग्रह का आधिपत्य है। ये लोग दिल के साफ होते हैं और कई बार छोटी बातें भी इन्‍हें दुखी कर देती हैं। प्यार के मामले में इनका भाग्य इनके साथ नहीं होता है। इस कारण इनकी प्यार और दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहता है। लेकिन ये लोग अच्छे वक्ता होते हैं। किसी भी विषय को ये अच्छा प्रिजेंट करते हैं। कल्पनाशक्ति तीव्र होती हैं। ये लोग बुद्धिमान, निडर और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं।

मूलांक 8 वाले लोग:
अंक विज्ञान अनुसार जिन व्यक्तियों का जन्म महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है उन लोगों का मूलांक 8 बनता है। .ये लोग बेहद ईमानदार और कर्मठ होते हैं। साथ ही ये हमेशा दूसरों की मदद करते हैं और सच का ही साथ देते हैं। किसी भी काम को पूरा करके ही दम लेते हैं। इसलिए हर काम में आसानी से सफलता पा लेते हैं। हालांकि, ये लोग जीवन में सफल होने के बाद भी साधारण जीवन ही जीते हैं।

मूलांक 9 वाले लोग:
जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख हो जन्म हुआ हो, उनका मूलांक 9 होता है। अंक 9 पर मंगल देव का आधिपत्य है। ये लोग अनुशासन प्रिय और सिद्धांत के पक्के होते हैं। इनका जीवन कुछ हद तक संघर्षपूर्ण रहता है। लेकिन ये लोग हर तरह की परेशानियों से निपटने की ताकत रखते हैं। ये लोग कलात्मक प्रवॄत्ति के होते हैं। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में तीव्र होते हैं। कला और विज्ञान में इनकी रुचि अधिक रहती है। ये लोग साहसी और जिंदादिल भी होते हैं।