Lord Shani Favourite Mulank: अंक शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति की जन्म तिथि में उसके भविष्य और स्वभाव के रहस्य छिपे होते हैं। किसी भी व्यक्ति के मूल स्वभाव, व्यवहार और जीवन की दिशा को जानने के लिए मूलांक और भाग्यांक बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। अंक शास्त्र में मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और इन्हें जन्म की तारीख के आधार पर तय किया जाता है। अंक ज्योतिष की मानें तो कुछ खास मूलांक वाले जातकों पर शनि देव हमेशा अपनी कृपा बनाए रखते हैं। इन मूलांक वालों पर शनि देव की विशेष कृपा होती है। ऐसे में आइए जानते हैं उन विशेष तारीखों को, जिनमें जन्म लेने वाले लोग शनिदेव के सबसे करीब माने जाते हैं।
अपनी तरक्की और खुशियों के बारे में किसी को मत बताइए…वरना, जानिए प्रेमानंद महाराज ने ऐसा क्यों कहा
मूलांक 8 वाले जातकों पर होती है शनिदेव की विशेष कृपा
जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 बनता है (8+0=8, 1+7=8, 2+6=8)। मूलांक 8 के स्वामी शनि देव माने जाते हैं। शनि को न्याय का देवता कहा जाता है, जो व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। इसलिए मूलांक 8 वाले जातकों को कर्मशील होना बेहद जरूरी होता है।
कर्म में विश्वास रखने वाले
मूलांक 8 वाले लोग किस्मत से ज्यादा अपने कर्मों पर भरोसा करते हैं। ये लोग मेहनत और लगन से अपने जीवन को संवारते हैं। अपने मजबूत इरादों के कारण वे कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते और लगातार प्रयास करते रहते हैं।
हमेशा पाते है सफलता
इन जातकों की सबसे बड़ी खासियत होती है कि ये जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही मानते हैं। जीवन में संघर्ष भले ही अधिक होता है, लेकिन ये हार नहीं मानते। शनिदेव की कृपा से इन्हें धीरे-धीरे सफलता और मान-सम्मान जरूर मिलता है। ये लोग सफलता पाने के लिए कोई शॉर्टकट नहीं अपनाते हैं।
आर्थिक रूप से मजबूत
मूलांक 8 वाले जातक केवल कमाने में ही नहीं, बल्कि धन बचाने में भी माहिर होते हैं। इन्हें पता होता है कि कब और कितना खर्च करना सही है। इसी समझदारी के कारण इनका बैंक बैलेंस मजबूत होता है और भविष्य के लिए सुरक्षित रहता है। ये दिखावे से दूर रहते हैं और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेते हैं।
शनिदेव की कृपा से जीवन में तरक्की
मूलांक 8 वाले जातक जब कर्मपथ पर डटे रहते हैं, तो शनिदेव की कृपा उन्हें जरूर प्राप्त होती है। शनिदेव की कृपा से इन्हें जीवन में धन, यश, सफलता और सम्मान की प्राप्ति होती है। हालांकि, इनका जीवन संघर्षों से भरा होता है, लेकिन अंत में जीत इनकी ही होती है।
यह भी पढ़ें…
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
