Mulank Number 2 in Hindi: अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक के आधार पर किसी भी व्यक्ति के बारे में भूत, भविष्य और वर्तमान के बारे में काफी हद तक जाना जा सकता है। किसी भी महीने में जन्में लोगों की तिथि के आधार पर मूलांक का निर्धारण किया जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति के भविष्य के साथ-साथ उसके व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में भी काफी हद तक मूलांक के द्वारा जाना जा सकता है। ऐसे ही आज हम एक ऐसे मूलांक की बात कर रहे है, जो अपने ससुराल डालकर पति की किस्मत को बदल सकती हैं। आइए जानते हैं मूलांक 2 की लड़कियों के बारे में…
साबित होती है परफेक्ट वाइफ
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लड़कियों का मूलांक 2 होता है। इनका स्वभाव काफी अच्छा होता है। यह काफी इमोशनल होने के साथ हर व्यक्ति का आदर-सम्मान करती हैं। ये हर रिश्ते को दिन से निभाना जानती है। इसी के कारण ये रिश्तों को लेकर काफी ईमानदार होती है। इस मूलांक वाली लड़कियों के अंदर एक गुणी पत्नी के गुण होते हैं। ये अपने घर के साथ-साथ पति और ससुराल का पूरा ख्याल रखती हैं।
पति के लिए होती हैं लकी
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस मूलांक वाली लड़कियां परफेक्ट बहू, पत्नी साबित हो सकती है। यह घर-परिवार को अच्छे-बुरे में हमेशा साथ खड़ी रहता है। उनकी हर एक खुशी का पूरा ख्याल रखती हैं। इतना ही नहीं, इस मूलांक की लड़कियां अपने पति के लिए काफी लकी मानी जाती है। कहा जाता है कि इस मूलांक की लड़कियां जिस घर में जाती है। उस घर के सदस्यों के तरक्की के रास्ते खोल देती है। इसके साथ ही किस्मत का पूरा साथ मिलने लगता है, जिससे हर क्षेत्र में सफलता के साथ खूब धन लाभ होता है।
हमेशा दूसरों की करती हैं मदद
इस मूलांक की लड़कियां साफ दिल की होती है। ये दूसरों के दुख नहीं देख सकती है। हर किसी की मदद करना इन्हें काफी पसंद होता है। इसी के कारण ये अपने व्यक्तित्व से हर किसी को आकर्षित करती है। हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। इन्हें दूसरों का मन आसानी से पढ़ना आ जाता है। बुद्धि काफी तेज होती है और दिल की साफ होती है।
जानें क्या है आपका मूलांक? (How To Check Your Moolank)
किसी भी व्यक्ति का मूलांक उसकी जन्मतिथि पर आधारित है। मूलांक 1 से 9 तक होता है। ऐसे में 1 से 9 तक जन्म लोगों का मूलांक तिथि के हिसाब से हो जाता है। इसके अलावा अगर किसी की जन्मतिथि दो अंक है,तो दोनों को जोड़कर उसका मूलांक निकाला है। उदाहरण की बात करें, तो अगर किसी का जन्म 21 तारीख को हुआ है, तो दोनों अंक को जोड़ 3 बनेगा। ऐसे में 21 तारीख के जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 3 होगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।