Mulank Eight Shani Dev : वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। वहीं अंक 8 पर शनि देव का आधिपत्य होता है। मतलब इस अंक का संबंध शनि देव है। मतलब जिन व्यक्तियों का जन्म महीने की 8, 17 या 26 डेट को होता है उन लोगों का मूलांक 8 बनता है। जिन लोगों पर मूलांक 8 का प्रभाव होता है, इन लोगों के ऊपर शनि देव की विशेष आशीर्वाद होता है। आपको बता दें कि 8 अंक वाले लोग अनुशासनप्रिय और मेहनती होते हैं। ये लोग नियमों को तोड़ना पसंद नहीं करते। ये हमेशा अपने मन मुताबिक जीवन जीते हैं। साथ ही धन कमाने में माहिर होते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 8 से जुड़ी और जानकारी…

यदि मृत्यु पहले से ही तय है, तो आत्महत्या पाप क्यों है? प्रेमानंद महाराज ने दूर दिया संशय

30 साल बाद चमकती है किस्मत

अंक शास्त्र अनुसार मूलांक 8 से जुड़े लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा होती है। साथ ही ये लोग खूब मेहनत करने वाले होते हैं। ये लोग मेनहत के दम पर अमीर बनते हैं। साथ ही इन लोगों बचपन में कम ही सुख मिलता है। साथ ही इन लोगों की किस्मत 30 साल बाद चमकती है।मतलब ऐसे लोग सादा जीवन और उच्च विचार जीने वाले होते हैं। 

धन की सेविंग करने में रहते हैं आगे

मूलांक 8 से जुड़े लोग अपनी शर्तोंं पर काम करते हैं। वहीं इन लोगों को आलस्य पसंद नहीं होता है। साथ ही ये चापलूसी न किसी की करना पसंद करते हैं और न ही चापलूसी करवाना पसंद करते हैं। ये लोग धन की सेविंग करने में सफल रहते हैं। इन लोगों का अपने पिता के साथ मजबूत रिश्ता नहीं होता। वैवाहिक जीवन में, इन लोगों का अपने जीवनसाथी के साथ अक्सर छोटे-मोटे झगड़े होते रहते हैं। मूलांक 8 वाले लोग बहुत ही मैनेज तरीके से चलना पसंद करते हैं। इन्हें चीजों में बिखराव पसंद नहीं होता है। आपको बता दें कि 8 अंक वाले लोगों को शनि देव की पूजा करनी चाहिए क्योंकि इससे उनके जीवन में सकारात्मकता आती है। साथ ही हनुमान जी की पूजा करने से भी इन्हें लाभ मिलता है।

इन क्षेत्रों में मिलती है कामयाबी

मूलांक 8 से जुड़े लोगों को इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, तेल, पेट्रोल पंप, रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन और लोहे की वस्तुओं से संबंधित काम- कारोबार करना चाहिए। इन चीजों में अच्छी सफलता मिल सकती है।

12 महीने बाद व्यापार के दाता बुध करेंगे अपनी उच्च राशि कन्या में प्रवेश, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025