People 9 Personality: अंक शास्त्र में 1 लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। वहीं इन अंकों का संबंध नवग्रहों से होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं नंबर 9 के बारे में, जिसका संबंध साहस और पराक्रम के कारक मंगल से होता है। मतलब जिन लोगों का जन्म 9,18 या 27 तारीख हो जन्म हुआ हो, उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक से जुड़ी लड़कियां किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करती हैं। साथ ही ये स्वभाव से काफी ज्यादा निडर और कॉन्फिडेंट होती हैं। वहीं ये कठिन हालातों में भी घरकार पीछे नहीं हटती बल्कि इनका सामना हंसते-हंसते करती हैं। आइए जानते हैं और क्या होती हैं मूलांक 9 वाले लोगों में खूबियां…
होती हैं निडर और कॉन्फिडेंट
इन जन्मतिथि से जुड़ा लड़कियां निडर कॉन्फिडेंट होती हैं। साथ ही ये जोखिम उठाने से नहीं घबराती नहीं हैं। साथ ही लड़कियां अपने उसूलों पर काम करना पसंद करती हैं। साथ ही ये किसी के दबाव में काम नहीं करती हैं। इनको स्वाभिमान बेहद ही प्रिय होता है, इसलिए यह किसी के भी सामने झुकना पसंद नहीं करती हैं। ये लीडरशिप क्वालिटी के मामले में भी सबसे आगे होती हैं। साथ ही इन्हें किसी से ऑर्डर लेना पसंद नहीं होता है लेकिन ये ऑर्डर देने में सबसे आगे जरूर होती हैं।
पैशनेट और भरोसेमंद होती हैं
मूलांक 9 से जुड़ी लड़कियां काफी पैशनेट और भरोसेमंद होती हैं। साथ ही ये स्पष्टवादी होती हैं और यह मुंह पर बोलना पसंद करती हैं। ये लड़कियां अक्सर अपने मेहनत और कॉन्फिडेंस के दम पर पैसे और प्रॉपर्टी बनाती हैं। ये किसी भी चीज से डरते नहीं हैं और इनकी ख्वाइश हमेशा ही दुनिया पर राज करने की रहती है। ये लोग अगर रियल स्टेट, प्रापर्टी डीलिंग या भूमि से जुड़ा कोई कार्य करें तो जरूर सफलता मिल सकती है। अंक शास्त्र अनुसार मूलांक 9 से जुड़े लोगों को 9, 18 और 27 तारीख शुभ होती है। इन तारीखों में कोई व्यापार या नया काम शुरू कर सकते हैं।
