अंकों का हमारे जीवन में बहुत प्रभाव होता है। आपने देखा होगा कोई अंक हमारे लिए शुभ होता है तो कोई अशुभ। इसलिए आजकल मोबाइल नंबर और कार का नंबर भी बहुत सोच समझकर लिया जा रहा है। क्योंकि कहते हैं नंबर कभी झूठ नहीं बोलते हैं।
अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 अंकों तक का वर्णन मिलता है। इन अंकों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। यहां आज हम बात करने जा रहे हैं। मूलांक 9 के बारे में। जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख हो जन्म हुआ हो, उनका मूलांक 9 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, ये लोग शरीर से मजबूत और ऊर्जावान होते हैं। ये साहसी और निडर होते हैं। साथ ही ये लोग कार्यस्थल या अन्य जगह अपनी शर्तों पर काम करना पसंद करते हैं। जानिए इस मूलांक वाले लोगों के बारे में दिलचस्प जानकारी…
होते हैं साहसी और जिंदादिल:
मूलांक 9 वाले लोग जिंदादिल और साहसी होते हैं। इनका जीवन कुछ हद तक संघर्षपूर्ण रहता है। लेकिन ये लोग हर तरह की परेशानियों से निपटने की ताकत रखते हैं। ये लोग बाहर से कठोर लेकिन अंदर से बेहत कोमल होते हैं। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में तीव्र होते हैं। कला और विज्ञान में इनकी रुचि अधिक रहती है। ये लोग साहसी और जिंदादिल भी होते हैं। साथ ही इन पर मंगल ग्रह की विशेष कृपा होती है और इनकी कृपा से ही इनके सारे काम बनते चले जाते हैं।
जोखिम उठाने से नहीं घबराते:
मूलांक 9 वालों की आर्थिक स्थिति की बात करें तो ये खूब पैसा खर्च करते हैं। लेकिन जमीन-जायदाद के मामले में ये लोग लकी साबित होते हैं। क्योंकि मूलांक 9 पर मंगल देव का आधिपत्य है और मंगल ग्रह को भूमि का कारक माना जाता है। इसलिए इन लोगों को भूमि के क्रय- विक्रय में भी मुनाफा होता है। इन्हें ससुराल पक्ष से भी धन लाभ होता है। इनके जीवन में उतार-चढ़ाव लगा रहता है। हालांकि ये उसका मजबूती से सामना करते हैं। ये लोग रिस्क से पैसा कमाते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति कुल मिलाकर ठीक रहती है। ये लोग जोखिम भरे काम भी खूब करते हैं।
इन क्षेत्रों में मिल सकती है सफलता:
इन लोगों के प्रेम संबंध भी स्थाई नहीं होते हैं। क्योंकि ये लोग कई बार गुस्सा करके अपने संबंधों को खराब कर लेते हैं। लेकिन ये बाद में पछताते भी है। ये लोग किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते हैं। वैवाहिक जीवन कष्टों से भरा होता है। मूलांक 9 वाले आमतौर पर इंजीनियर, डॉक्टर, राजनीति, पुलिस, आर्मी पर्यटन या बिजली संबंधित कार्यों में सफलता पाते हैं।
बजरंगबली की करें पूजा- अर्चना:
मूलांक 9 वालों को हनुमान जी की पूजा- अर्चना करनी चाहिए। जिससे इनके क्रोध में भी कमी आएगी। साथ ही ऐसा करने से सभी समस्या शीघ्र ही समाप्त हो जायेगी। घर में यदि क्लेश है तो मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करे सब ठीक हो जाएगा। नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करने से आर्थिक समृद्धि, मान सम्मान तथा यश की प्राप्ति होगी। साथ ही हर मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।