Number of Mars: अंकों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है। आपने देखा होगा कोई अंक हमारे लिए शुभ होता है, तो कोई अशुभ। आपको बता दें कि ज्योतिष में ग्रहों और राशियों के आधार पर मनुष्य की जन्मकुंडली का विश्वेषण किया जाता है। ऐसे ही अंक विज्ञान में मनुष्य की जन्मतिथि के आधार पर विश्वेषण किया किया जाता है और उसके भविष्य और वर्तमान के बारे में भी पता लगाया जाता है। आज हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 9 के बारे में। जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख हो जन्म हुआ हो, उनका मूलांक 9 होता है। अंक 9 पर मंगल देव का आधिपत्य है। ये लोग साहसी और स्वाभिमानी होते हैं। आइए जानते हैं इस मूलांक वाले लोगों के बारे में दिलचस्प जानकारी…
मंगल देव की कृपा से बनते हैं सब काम:
मूलांक 9 वाले लोग अनुशासन प्रिय और सिद्धांत के पक्के होते हैं। इनका जीवन कुछ हद तक संघर्षपूर्ण रहता है। लेकिन ये लोग हर तरह की परेशानियों से निपटने की ताकत रखते हैं। ये लोग कलात्मक प्रवॄत्ति के होते हैं। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में तीव्र होते हैं। कला और विज्ञान में इनकी रुचि अधिक रहती है। ये लोग साहसी और जिंदादिल भी होते हैं। साथ ही इन पर मंगल ग्रह की विशेष कृपा होती है।
प्रापर्टी होती है बहुत:
मूलांक 9 वालों की आर्थिक स्थिति की बात करें तो ये खूब पैसा खर्च करते हैं। लेकिन जमीन-जायदाद के मामले में ये लोग लकी साबित होते हैं। इन्हें ससुराल पक्ष से भी धन लाभ होता है। इनके जीवन में उतार-चढ़ाव लगा रहता है। हालांकि ये उसका मजबूती से सामना करते हैं। ये लोग रिस्क से पैसा कमाते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति कुल मिलाकर ठीक रहती है।
बनते हैं डॉक्टर और इंजीनियर:
प्रेम संबंध भी स्थाई नहीं होते हैं। कई बार इनके रिश्ते में दरार गुस्से के कारण आती है। वैवाहिक जीवन कष्टों से भरा होता है। मूलांक 9 वाले आमतौर पर इंजीनियर, डॉक्टर, राजनीति, पर्यटन या बिजली संबंधित कार्यों में सफलता पाते हैं। (यह भी पढ़ें)- Shani Uday 2022: कर्मफल दाता शनि देव होने जा रहे हैं उदय, इन 6 राशि वालों को हो सकता है जबरदस्त धनलाभ
हनुमान जी पूजा रहती है विशेष फलदायी:
मूलांक 9 वालों को हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए। ऐसा करने से सभी समस्या शीघ्र ही समाप्त हो जायेगी। घर में यदि क्लेश है तो मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करे सब ठीक हो जाएगा। नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करने से आर्थिक समृद्धि, मान सम्मान तथा यश की प्राप्ति होगी। (यह भी पढ़ें)- Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि पर करियर के अनुसार धारण करें ये रुद्राक्ष, लग सकती है बड़ी सफलता हाथ