Mulank Nine People Personality: अंक विज्ञान मुताबिक किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके करियर और व्यक्तित्व के बारे में पता लग सकता है। क्योंकि जब किसी बच्चे का जन्म होता है, तो उस तारीख का संबंध किसी न किसी ग्रह से जरूर होता है। यहां आज हम बात करने जा रहे हैं। मूलांक 9 के बारे में। मतलब जिन लोगों का जन्म 9,18 या 27 तारीख हो जन्म हुआ हो, उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के लोगों के अंदर गजब की लीडरशिप क्वालिटी होती है। साथ ही ये लोग अपनी अलग पहचान बनाते हैं। ये लोग विपरीत से विपरीत परिस्थितियों का डटकर सामना करते हैं। आइए जानते हैं और क्या होती हैं मूलांक 9 वाले लोगों में खूबियां…
होती है लीडरशिप क्वालिटी
अंकशास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति का मूलांक 9 है, तो उसके अंंदर लीडरशिप क्वालिटी हो सकती हैं। साथ ही ये लोग अपने कार्यस्थल पर अच्छा नेतृत्व करते हैं। ये लोग साहसी और निडल होते हैं। वहीं ये लोग विपरीत से विपरीत परिस्थिति में भी शांंत रहते हैं। ये लोग परिस्थिति का डटकर सामना करते हैं। इन लोगों को अपना स्वाभिमान बहुत प्रिय होता है। साथ ही इन लोगों को स्वतंत्रता पसंद होती है। वहीं इनको झुकना पसंद नहीं होता है। ये लोग अपनी शर्तों पर काम करना पसंद करते हैं।
इन क्षेत्रों में कमाते हैं नाम और पैसा
मूलांक 9 से जुड़े लोगों के पास खूब जमीन- जायदाद हो सकती है। साथ ही ये लोग मेडिकल, इंजीनियरिंग, डॉक्टरी के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हैं। वहीं अगर व्यापार की बात करें तो यह लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी डीलिंग, मेडिकल या भूमि से जुडे़ कार्य में अच्छा नाम और पैसा कमाते हैं। वहीं इन लोगों को क्रोध बहुत आता है। साथ ही स्पष्टवादी होते हैं, जिस कारण इनके कभी- कभी संबंध खराब हो जाते हैं।
जानिए शुभ दिन और अंक
अंक शास्त्र मुताबिक मूलांक 9 से जुड़े लोगों को 9, 18 और 27 तारीख शुभ हो सकती हैं। इन तारीखों में कोई कारोबार या नया काम शुरू करना शुभ रहता है। साथ ही इसमें सफलता मिल सकती है। वहीं लाल, नारंगी और गुलाबी रंग इनके शुभ रंग होते हैं।