Mulank Nine People Personality: अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 अकों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन अकों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। वहीं जब किसी भी व्यक्ति का जन्म होता है, तो उसकी जन्मतिथि से उसके करियर और कारोबार और वैवाहिक जीवन के बारे में पता लगाया जा सकता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 9 के बारे में, मतलब जिन लोगों का जन्म 9,18 या 27 तारीख हो जन्म हुआ हो, उनका मूलांक 9 होता है। आपको बता दें कि 9 अंक पर मंगल ग्रह का आधिपत्य होता है। यह लोग निडर होते हैं और ये लोग सेना, पुलिस और खेल के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हैं। आइए जानते हैं और क्या होती हैं मूलांक 9 वाले लोगों में खूबियां…
होते हैं स्वाभिमानी और निडर
अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 9 होता है, वो लोग स्वाभिमानी और निडर होते हैं। साथ ही ये लोग साहसी और निडर होते हैं। वहीं ये लोग किसी के दबाव में काम नहीं करते हैं। ये लोग जोखिम उठाने में भी माहिर होते हैं। ये लोग ऊर्जावान और साहसी होते हैं। ये लोग विपरीत परिस्थितियों का डटकर सामना करते हैं। हालांकि कभी- कभी इनको क्रोध आ जाता है। जिससे इन लोगों के कुछ लोगों के साथ संबध बिगड़ जाते हैं।
होते हैं हाजिर जबावी
मूलांक 9 से जुड़े लोग हाजिर जबावी होते हैं। साथ ही ये लोग स्पष्टवादी भी होते हैं और यह मुंह पर बोलना पसंद करते हैं। ये लोग किसी से डरते नहीं है। वहीं इन लोगों के पास खूब प्राप्रटी और पैतृक संपत्ति होती है। ये लोग हर काम में तेजी दिखाते हैं, इनको लापरवाही पसंद नहीं होती है। ये लोग सरकार में रहकर शासन करते हैं। वहीं कोई व्यक्ति पंगा ले लेता है या इन्हें धोखा देता है, तो वह उसे सबक सिखाकर ही दम लेते हैं।
इन क्षेत्रों में कमाते हैं खूब नाम
अंकशास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 9 होता है तो यह लोग सेना, पुलिस, खेल और मेडिकल के क्षेत्र में खूब नाम कमाते हैं। साथ ही इन लोगों को 9, 18 और 27 तारीख शुभ होती है।