Mulank Eight : अंक शास्त्र में 1 लेकर 9 अंकोंं का तक का वर्णन मिलता है। साथ ही इन अंकों का किसी न किसी ग्रह से संबंध होता है। यहांं हम बात करने जा रहे हैं 9 अंक के बारे में, जिसका संबंध कर्मफलदाता शनि देव से होता है। मतलब जिन व्यक्तियों का जन्म महीने की 8, 17 या 26 तरीख को होता है उन लोगों का मूलांक 8 बनता है। साथ ही इन लोगों के ऊपर शनि देव की विशेष कृपा होती है। वहीं ये लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। साथ ही ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास रखते हैं। ये लोग बड़ी-बड़ी कंपनी के मालिक होते हैं। साथ ही ये लोग ऑयल और पट्रोल के व्यापार में खूब तरक्की करते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 8 से जुड़ी और जानकारी…

भौतिकता से होते हैं दूर

अंक शास्त्र अनुसार मूलांक 8 से जुड़े लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा होती है। साथ ही ये लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। वहीं इन लोगों पर धन-संपत्ति खूब होती है। ये लोग भौतिकवाद में कम ही विश्वास रखते हैं। ये लोग जीवन में सरलता को पंसद करते हैं। साथ ही लग्जीरियस को कम ही लाइक करते हैं। मूलांक 8 वाले लोग बहुत ही मैनेज तरीके से चलना पसंद करते हैं। इन्हें चीजों में बिखराव पसंद नहीं होता है। इन्हें भौतिकता और आध्यात्मिकता के बीच संतुलन रखना पसंद होता है।

अपनी शर्तों पर काम करना करते हैं पसंद

मूलांक 8 से जुड़े लोग न्याय को पसंद करते हैं। मूलांक 8 वाले लोगों कर्मों के आधार पर फल प्राप्त करना पसंद होता है। इन्हें कर्मों पर विश्वास होता है।साथ ही ये लोग अपनी शर्तोंं पर काम करते हैं। वहीं इन लोगों को आलस्य पसंद नहीं होता है। साथ ही ये चापलूसी न किसी की करना पसंद करते हैं और न ही चापलूसी करवाना पसंद करते हैं। ये लोग धन की सेविंग करे में माहिर होते हैं। साथ ही ये लोग दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। ये सामाजिक भी होते हैं। 

इन क्षेत्रों में मिलती है शानदार सफलता

मूलांक 8 वाले व्यक्तियों को अधिकतर शनि ग्रह से संबंधित व्यापार करना चाहिए। ये लोग इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, तेल, पेट्रोल पंप, रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन और लोहे की वस्तुओं से संबंधित काम- कारोबार करना चाहिए। इन चीजों में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ हीमूलांक 8 वाले अगर न्याय के क्षेत्र में जाते हैं, तो उन्हें सफलता मिलती है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025