Numerology Mulank Six: वैदिक ज्योतिष में नवग्रह का वर्णन मिलता है। साथ ही इन ग्रहों का संबंध किसी न किसी अंक से होता है। ऐसे में हम यहां बात करने जा रहे हैं अंक 6 के बारे में, जिसका संबंध शुक्र ग्रह से होता है। आपको बता दें कि महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 माना जाता है। ये लोग भाग्यशाली होते हैं। साथ ही ये लोग बहुत कम उम्र में ही पैसा, पॉवर, शोहरत, इज्जत सब अपना बना लेते हैं. इनके चेहरे पर एक धीमी और बहुत आकर्षक मुस्कान रहती है। ये लोग लग्जरी लाइफ जाने के शौकीन होते हैं। आइए जानते हैं अंक 6 से जुड़े लोगों की खूबियां और विशेषताएं…

जीवन में खूब पाते हैं धन और शोहरत

अंक शास्त्र अनुसार मूलांक 6 से जुड़े लोग शान से लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। साथ ही ये लोग वर्तमान में जीते हैं और इन लोगों को कंजूसी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। वहीं इन ये लोग अपने आप को सदा जवान मानते हैं। साथ ही ये मेंंटेंन रहते हैं। इन लोगों को जीवन में शुक्र ग्रह की कृपा से खूब धन मिलता है। साथ ही ये लोग कलाप्रेमी होते हैं और इनमें सौंदर्य के प्रति आकर्षण होता है। वहीं ये लोग अपने नेचर की वजह से पहचाने जाते हैं। ये हर परिस्थिति में प्रसन्न रहते हैं। 

कला और संगीत में रखते हैं रुचि

साथ ही ये कला, संगीत और नृत्य, नाटक, गायन, फैशन में बेहद अच्छे होते हैं। इसके अलावा ये सामाजिक कार्यों में काफी रुचि रखते हैं। ये अपने शौक पूरे करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते है। ये लोग रोमांटिक होते हैं और लाइफ़ में कई बार प्यार करते हैं। ये लोग किसी को भी आसानी से प्रपोज़ कर देते हैं। साथ ही ये लोग पैसे खर्च करने में भी आगे रहते हैं। इनको लोगों के बीच में आकर्षण का केंद्र बना रहना पसंद होता है। 

इन क्षेत्रोंं में बनता है करियर

इस मुलांक से जुड़े लोग अगर फिल्म लाइन, मीडिया, मॉडलिंग, नाटक और फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में करियर बनाएं तो इनको बेहतरीन सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025