Panchak January 2024: हिंदू धर्म में किसी भी काम को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त का जरूर ध्यान रखा जाता है, जिससे किए गए काम का परिणाम बुरा न हो। ऐसे ही हर माह में 5 दिन ऐसे होते हैं जिनमें कई शुभ कामों को करने की मनाही होती है। इन पांच दिनों को पंचक नाम से जाना जाता है। शनिवार के दिन से शुरू होने के कारण इन्हें मृत्यु पंचक कहा जाएगा। बता दें कि जब चंद्रमा दो राशियों के साथ इन पांच नक्षत्र यानी  शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, पूर्वाभाद्रपद, रेवती, पूर्वाभाद्रपद और धनिष्ठा नक्षत्र से होकर गुजरता है, तो इसे पंचक कहा जाता है। आइए जानते हैं साल के पहला पंचक कब से हो रहा है शुरू और किन कामों को करने की है मनाही…

जनवरी 2024 में कब से शुरू होंगे पंचक?

हिंदू पंचांग के अनुसार, 13 जनवरी को रात में 11 बजकर 35 मिनट से पंचक शुरू हो रहे हैं, जो 18 जनवरी की सुबह 3 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगा। शनिवार के दिन शुरू होने के कारण इसे मृत्यु पंचक कहा जाएगा।

मृत्यु पंचक क्यों माने जाते हैं खतरनाक?

बता दें कि पंचक के आगे का नाम दिन के ऊपर निर्धारित होता है। शनिवार को शुरू होने वाले पंचक को मृत्यु पंचक कहा जाता है। यह अन्य पंचकों से काफी खतरनाक होता है। मान्यता हैं कि इस पंचक के दौरान व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याएं अधिक होती है। इसके साथ ही दुर्घटना होने का खतरा अधिक होता है।

मृत्यु पंचक के दौरान न करें ये काम

  • मृत्यु पंचक के दौरान छत नहीं ढालनी चाहिए। माना जाता है पंचक के दौरान ढाली गई छत के नीचे रहने से घर की शांति भंग हो जाती है, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
  • पंचक के दौरान चारपाई बनवाने की मनाही होती है। बिल्कुल भी पंचक के दौरान चारपाई नहीं बनवानी चाहिए।
  • पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की और यात्रा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अगर किसी कारणवश जाना पड़ रहा है, तो भगवान हनुमान की पूजा करें।
  • पंचक काल के दौरान अगर किसी की मृत्यु हो जाती है, तो पंचक दोष के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शव के साथ 5 कुश या आटा के पुतले बनाकर रखे जाते हैं। इन पांचों पुतलों को शव के साथ ही पूरे विधि के साथ अंतिम संस्कार किया जाता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024