Morning Vastu Tips: हमारी सुबह की आदतें हमारे पूरे दिन पर असर डालती हैं। अगर सुबह की शुरुआत अच्छी हो, तो पूरा दिन अच्छा जाता है। ऐसा माना जाता है कि सुबह के समय अच्छी-अच्छी चीजें देखने से पूरा दिन खुशहाल बीतता है। लेकिन अगर आप सुबह उठते ही कुछ ऐसी चीजें देख लेते हैं, जिसे वास्तु में वर्जित माना गया है तो इससे आपका सारा दिन बिगड़ सकता है। दरअसल, वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही कुछ चीजों को देखने से बचना चाहिए, वरना इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार, सुबह उठकर किन चीजों को देखने से बचना चाहिए।

जूठे या खाली बर्तन

वास्तु के अनुसार, सुबह उठते ही झूठे या खाली बर्तन नहीं देखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में गरीबी आती है और खाने-पीने की कमी हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि रात को सोने से पहले ही सभी झूठे बर्तन धो लें, क्योंकि सुबह उठते ही ऐसे बर्तन देखना बहुत ही अपशकुन माना जाता है।

बंद पड़ी घड़ी

अक्सर लोग सुबह उठते ही घड़ी देखते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घड़ी बंद है, तो उसे तुरंत हटा दें। सुबह उठते ही बंद घड़ी को नहीं देखना चाहिए। बंद घड़ी देखना अशुभ माना जाता है और इससे दिन भर कामों में रुकावट आ सकती है। अगर घर में कोई घड़ी बंद पड़ी है, तो उसे ठीक करवा दें या फिर हटा दें।

अपनी या किसी और की परछाई

सुबह उठते ही अपनी या किसी और की परछाई देखने से बचना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से दिनभर के काम बिगड़ सकते हैं और दिमाग पर बुरा असर पड़ सकता है।

शीशा

बहुत से लोग सुबह उठते ही आईने में अपना चेहरा देखना पसंद करते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार, ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। यह नेगेटिव एनर्जी को बढ़ा सकता है। इसलिए सबसे पहले भगवान का नाम लें और फिर बाकी के काम करें।

झाड़ू और कूड़ेदान

सुबह उठते ही झाड़ू या कूड़ेदान देखने से भी बचना चाहिए। वास्तु के अनसुार, सुबह उठते ही झाड़ू और कूड़ेदान देखने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही आपके कार्यों में रुकावट आ सकती है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।