Morning Tips By Sadhguru: कहा जाता है कि अगर व्यक्ति के दिन की शुरुआत अच्छी हुई हो, तो पूरा दिन अच्छा जाता है। इसी के कारण अधिकतर लोग सुबह उठकर अपने आराध्य का ध्यान करते हैं। माना जाता है कि सुबह उठते ही ईश्वर का ध्यान करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। लेकिन इसके अलावा एक और कार्य है जिसे स्वयं सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने बताया है। आइए जानते हैं सुबह उठकर सबसे पहले कौन सा काम करें…

सद्गुरु के अनुसार, व्यक्ति सुबह उठकर क्या करता है सबसे पहले मन होगा तो आराध्य का नाम ले लेता है या फिर अंगड़ाई लेने के साथ आंखों के मसलते हुए अपने फोन को देखने लगता है कि कहीं कोई मैसेज तो नहीं आया है या फिर अपने नित्य कामों को करने लगते हैं।

सुबह उठते ही सबसे पहले कुछ सेकंड मुस्कुराए

सद्गुरु कहते हैं कि सुबह उठते ही सबसे पहले आपको मुस्कुराना चाहिए। इसमें सिर्फ 20 सेकंड लगते हैं। इससे आपका पूरा दिन अच्छा जा सकता है। जरूरी नहीं है कि मुस्कारने के लिए किसी व्यक्ति, बात आदि का होना जरूरी है।

व्यक्ति की मुस्कराहट तक होती है जब वह भीतर से मुस्कुरा रहा हो। न कि आपके सामने कोई आया है। इसलिए सुबह सबसे पहले आप मुस्कराएं। इसमें सिर्फ 20 सेकंड लगते हैं। अगर आप बगल में बैठे किसी को देखकर नहीं मुस्कुरा सकते हैं,तो बस यू हीं आंखों को बंद करके हाथों को जोड़कर मुस्कुरा सकते हैं। जब आप अंदर से मुस्कुराते हैं तो आपका शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है जिससे आप हर काम, चुनौती को पूरे दिल और जतन से करते है। इसके साथ ही उसका सकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिलता है। इसलिए रोजाना 20 सेकंड के लिए मुस्कुराएं जरूर।

कौन है सद्गुरु जग्गी वासुदेव?

सदगुरु जग्गी वासुदेव एक आध्यात्मिक गुरु और भारतीय विचारक हैं।  उन्होंने लोगों को आत्मनिर्भर, सुख और आनंद से रहने की शिक्षा दी है। सद्गुरु का असली नाम जगदीश वासुदेव है। लेकिन उनके शिष्य उन्हें सद्गुरु कहते हैं।