Subah ke mantra: हिंदू धर्म ग्रंथों में कहा गया है कि सुबह का समय ईश्वर साधना और मंत्र जाप के लिए सबसे शुभ होता है। यह समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है, सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस पवित्र समय में मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु और कुबेर देव के मंत्रों का जाप करने से जीवन में सुख, शांति और धन की वृद्धि होती है। ऐसा माना जाता है कि स्नान के बाद पूर्व दिशा की ओर मुख करके श्रद्धा और विश्वास से इन मंत्रों का 108 बार जाप करने पर देवी-देवताओं की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है। तो चलिए जानते हैं इन खास मंत्रों के बारे में….
मां लक्ष्मी के धनवर्षा मंत्र
- ॐ लक्ष्मी नमः
- ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः
- ॐ लक्ष्मी नारायण नमः
- ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:
- ॐ नमो भाग्य लक्ष्म्यै च विद्महे अष्ट लक्ष्म्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोद्यात
- ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः
- ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नमः
भगवान विष्णु के पंचरूप मंत्र
- ॐ अं वासुदेवाय नमः
- ॐ आं संकर्षणाय नमः
- ॐ अं प्रद्युम्नाय नमः
- ॐ अः अनिरुद्धाय नमः
- ॐ नारायणाय नमः।
लक्ष्मी विनायक मंत्र
- दन्ताभये चक्र दरो दधानं, कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।
- धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया, लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।
कुबेर देव के मंत्र
- ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये, धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥ – धन-धान्य की वर्षा।
- ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥ – घर में अष्ट लक्ष्मी का वास।
- ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥ – वित्तेश्वर कुबेर की कृपा।
यह भी पढ़ें…
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
