Coral Stone Testing: आपने देखा होगा लोग जब भी बाजार से रत्न खरीदने जाते हैं। तो वह संशय में ही रहते हैं। कि जो रत्न हम खरीद रहे हैं। वो असली भी है या नहीं। क्योकि कुछ दुकानदार को रत्न के साथ लैब टैस्टेड रिपोर्ट देते हैं। वहीं कुछ दुकानदार नहीं देते हैं। लेकिन हम आपको यहां मूंगा रत्न की पहचान बताने जा रहे हैं। ये जानकारी मूंगा खरीदने में आपकी काफी मदद कर सकती है। आइए जानते हैं मूंगा रत्न की पहचान और किन राशि वालों को ये करता है सूट…

इस कलर का होता है मूंगा: 

रत्न शास्त्र अनुसार मूंगा लाल, सिंदूरी, गेरुआ, सफेद तथा काले रंग का होता है। मूंगा रत्न धारण करने से मंगल ग्रह मजबूत होता है जिससे इस ग्रह के शुभ प्रभावों में वृद्धि होने लगती है। इस रत्न को अंग्रेजी में कोरल कहते हैं। मूंगा एक लकड़ी होती है, जो समुद्र के अंदर पाई जाती है। सबसे अच्छा मूंगा इटेलियन माना जाता है।

इस राशि वालों को करता है सूट:

ज्योतिष के अनुसार वृश्चिक और मेष लग्न या राशि वालों के लिए मंगल उनके स्वामी ग्रह है और मंगल का रत्न मूंगा धारण से मंगल की पॉवर बढ़ती है। जिससे वह व्यक्ति के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता, आकर्षक व्यक्तित्व एवं बल प्रदान करते हैं। साथ ही जिन लोगों की कुंडली में मंगल उच्च के यानि सकारात्मक स्थित हों वो लोग भी मूंगा धारण कर सकते हैं। वहीं अगर कुंडली में नीच का मंगल स्थित है तो मूंगा धारण नहीं करना चाहिए। वहीं अगर मंंगल पंचम, नवम और लग्न के स्वामी हैं तो भी मूंगा धारण किया जा सकता है।

ऐसे करें असली मूंगा की पहचान: 

1- सबसे पहले आप दूध से भरे आधे ग्लास में मूंगा रत्न को डालें। कुछ देर बाद आप देखेंगे कि दूध का रंग सफेद से लाल दिखाई देने लगेगा। इसकी वजह है रत्न से निकलने वाली विकिरण, जो दूध द्वारा अवशोषित कर ली जाती है। हालांकि मूंगा निकालने पर दूध का रंग सफेद ही रहेगा। ऐसा करके आप असली मूंगा की पहचान कर सकते हैं।

2- मूंगा रत्न को हल्दी की गांठ पर रगड़ें। यदि रत्न असली हुआ तो हल्दी का रंग लाल हो जाएगा। वहीं रत्न नकली होने पर हल्दी के रंग में कोई बदलाव नहीं होगा। इस ट्रिक को अपनाकर आप असली मूंगा की पहचान कर सकते हैं।

3- मूंगा को शीशे पर रगड़ें। इस दौरान आप अगर तेज आवाज़ को महसूस करते हैं तो समझ लीजिए यह नकली रत्न है। क्योंकि असली मूंगा को शीशे से रगड़ने पर कोई आवाज़ नहीं आती है। इस पहचान से आप मूंगा रत्न को खरीद सकते हैं।

4- मूंगे की सही परख करने के लिए आप मूंगे पर एक बूंद पानी की टपकाएं, फिर देखें पानी रूकेगा नहीं। वहीं, अगर पानी उस पर रूक जाता है तो वह असली मूंगा नहीं होता।