Moon Transit In Aquarius: चंद्रमा हर सवा दो दिन में अपनी राशि बदलता है। 17 अप्रैल को चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में होने जा रहा है। कुंभ शनि के स्वामित्व वाली राशि मानी जाती है। कुंभ में चंद्र का प्रवेश आज दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर होगा। जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानिए कुंभ का चंद्रमा किसके बढ़ाएगा कष्ट किसे देगा सुख…

मेष: इस राशि वालों को करियर में मनचाही सफलता हासिल होगी। लेकिन साथ ही नये दुश्मन भी बनेंगे। ऑफिस में आपकी साख बढ़ने से कुछ लोगों को दिक्कत महसूस होगी। जरूरत है अपने हर काम को सावधानी के साथ करने की। इसी के साथ लव लाइफ की बात करें तो उसमें आपको पार्टनर का हर पल साथ मिलेगा। जो जातक अपने साथी से इस लॉकडाउन के चलते दूर हैं उन्हें अपने पार्टनर की याद आयेगी।

वृष: आप अपने करियर में कुछ बदलाव करने की सोच सकते हैं। नई नौकरी की तलाश करेंगे। किसी ज्ञानी व्यक्ति का इस काम में साथ मिलेगा। माता का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। भाई बंधुओं के साथ संबंध कुछ ठीक नहीं रहेंगे। आर्थिक सहायता की जरूरत पड़ेगी।

मिथुन: आपको इस समय संयम से काम लेना होगा। करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं जिस वजह से मन विचलित रहेगा। नई योजनाओं पर काम करने की जरूरत है। किसी खास रिश्ते को लेकर गलतफहमी हो सकती है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क: करियर को एक नई उड़ान मिलेगी। बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। जरूरत है तो उसे अच्छे से पूरा करने की। मनचाहा जीवनसाथी मिलने के कम आसार हैं। धैर्य से काम लें। कामकाजी जीवन को लेकर लव पार्टनर के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। माता पिता किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं।

सिंह: आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। इस सप्ताह किसी से विवाद हो सकता है। जो जातक घर से काम कर रहे हैं वो काम को लेकर थोड़ी भी लापरवाही न बरतें नहीं तो बॉस नाराज हो सकते हैं। बिजनेस वालों के लिए आज का दिन अच्छा है।

कन्या: चंद्र के राशि परिवर्तन से आपके अंदर थोड़ा आलस आ सकता है। जिस कारण आप अपने ऑफिस के कार्यों को लेकर थोड़ी लापरवाही बरत सकते हैं। रूके हुए कार्यों को समय से पूरा कर लें। लव पार्टनर के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है।

तुला: चंद्रमा का राशि गोचर आपके करियर के लिए अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। आपकी नौकरी जाने का खतरा रहेगा। इसलिए आप अपने किसी भी काम के साथ लापरवाही न बरतें। लव लाइफ में आपको परिवार वालों का साथ मिलेगा। लव मैरिज होने के आसार हैं।

वृश्चिक: आपको इस दौरान धैर्य से काम लेना होगा। दुश्मनों से सतर्क रहने की जरूरत है। करियर में कुछ खास होता नजर नहीं आ रहा है। जो काम आपको ऑफिस से मिल रहा है उसे सावधानी के साथ पूरा करते रहें। प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो इसकी बात परिवार वालों से कर सकते हैं। घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत बिगड़ती हुई नजर आ रही है।

धनु: आपके करियर में कुछ परिवर्तन आयेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होगी। लव पार्टनर की तलाश में हैं तो इंटरनेट के माध्यम से आपको कोई साथी मिल सकता है। लेकिन रिलेशन आगे बढ़ाने से पहले पार्टनर के बारे में अच्छे से जान लें। साझेदारी के काम में मुनाफा होगा।

मकर: आपकी राशि से चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस दौरान आपके कष्ट कुछ कम होंगे। सेहत में सुधार आयेगा। मानसिक तनावों से मुक्ति मिलेगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।

कुंभ: आपकी ही राशि में चंद्रमा का प्रवेश होने जा रहा है। जो आपके कष्टों में बढ़ोतरी करेगा। करियर में इस दौरान आपको बड़ी ही सावधानी से चलना होगा। लव मैरिज के लिए समय अच्छा नहीं है। छोटे भाई बहनों की सेहत का ध्यान रखें।

मीन: लंबे समय बाद किसी काम में आपको सफलता हासिल हो सकती है। लव पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहेंगे। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा।