Moonstone Benefits: वैदिक ज्योतिष अनुसार सबसे तेज गति से चंद्रमा ग्रह गोचर करते हैं, आपको बता दें कि चंद्रमा लगभग 2 से ढाई दिन में एक राशि से दूसरी राशि बदल देते हैं। वहीं मून स्टोन और मोती का संबंध चंद्र ग्रह से माना जाता है। ऐसे में हम यहां बात करने जा रहे हैं मून स्टोन के बारे में, जिसको धारण करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही कुंडली में मौजूद चंद्र दोष का अशुभ प्रभाव भी दूर होता है। मून स्टोन को चन्द्रकान्तमणि, चन्द्रमणि और गोदन्ता के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं मून स्टोन पहनने के नियम और लाभ…
मून स्टोन इन राशियों के लिए शुभ
- रत्न शास्त्र मुताबिक मून स्टोन मेष, कर्क, वृश्चिक और मीन लग्न के लोग धारण कर सकते हैं।
- वहीं सिंह, तुला और धनु लग्न वाले जातक किसी ज्योतिषी को कुंडली दिखाकर मून स्टोन पहन सकते हैं।
- वहीं जन्मपत्री में चंद्रमा शुभ विराजमान हो तो भी मून स्टोन धारण कर सकते हैं।
- ज्योतिष अनुसार मून स्टोन के साथ हीरा, नीलम और गोमेद धारण नहीं करना चाहिए। अन्यथा हानि हो सकती है।
मून स्टोन धारण करने के लाभ
मून स्टोन पहनने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। क्योंकि मून स्टोन का संबंध मां लक्ष्मी से माना गया है। इसे पहनने से जीवन में आत्मविश्वास और मनोबल की वृद्धि होती है। आप अगर जीवन में शांति और समृद्धि बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको मून स्टोन जरूर धारण करना चाहिए। साथ ही जो लोग डिसीजन लेने में फंसते हैं या जिनकी डिसीजन मेकिंग कमजोर होते हैं। वो लोग मून स्टोन धारण कर सकते हैं। साथ ही मून स्टोन धारण करने से डिप्रेशन दूर होता है। वहीं साथ ही अगर जन्मकुंडली में चंद्रमा के संबंधित जैसे जल्दी- जल्दी सर्दी होना या गला खराब होना वो लोग भी मून स्टोन पहन सकते हैं। आप अगर तेज बुद्धि चाहते हैं, तो भी मून स्टोन पहनने से आपको फायदे मिल सकते हैं।
मून स्टोन धारण की करने की सही विधि
मून स्टोन को और रत्न की अपेक्षा थोड़ा भारी पहनना चाहिए। इसलिए मून स्टोन को कम से कम 8 से 10 रत्ती का पहनना चाहिए। वहीं मून स्टोन को सोमवार के दिन पहन सकते हैं। साथ ही साथ ही मून स्टोन को चांदी के धातु में धारण करना चाहिए। साथ ही इस रत्न को कनिष्ठा उंगली में पहन सकते हैं। वहीं धारण करने से पहले अंगूठी को गंगाजल और कच्चे दूध से शुद्ध करना चाहिए और फिर धाऱण करनी चाहिए।