Kalatmak RajYog 2025: वैदिक पंचांग अनुसार ग्रह अन्य ग्रहों के साथ युति बनाकर शुभ और राजयोग बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि अभी शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृष में संचरण कर रहे हैं और चंद्रमा 20 जुलाई को अपनी उच्च राशि वृष में प्रवेश है। जिससे कलात्मक राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

महिलाओं को शिवलिंग स्पर्श करना चाहिए या नहीं? प्रेमानंद महाराज का जबाव आपको चौंका देगा

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए कलात्मक राजयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए भाग्य वृद्धि के योग बनेंगे। साथ ही साथ ही आप इस समय परिवार या मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। वहीं किसी पुराने मित्र से मुताकात हो सकती है। साथ ही इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं विवाहित जातकों को परिवार का सहयोग मिलेगा, जिसके बाद वो खुद का बिजनेस करने का फैसला कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

कलात्मक राजयोग बनने से सिंह राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से दशम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम-कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। वहीं  व्यापारियों में खूब लाभ होने के योग हैं। विदेश व्यापार से जुड़े जातक विशेष फायदे में रहेंगे। नौकरी की तलाश में जुटे जातक अच्छी सैलरी की जॉब पा सकते हैं। साथ ही इस समय कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। वहीं इस सयम आपको पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए कलात्मक राजयोग शुभ फलादायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। साथ ही आपकी राशि पर चंद्रमा का आधिपत्य है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम से आप धन कमा सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन होने के योग हैं। खूब पैसा कमाएंगे। व्यापारियों के लिए भही ये समय अच्छा है। निवेश से भी लाभ होगा। साथ ही इस समय आपको शेयरा बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। 

12 साल बाद हंस महापुरुष राजयोग बनने से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, गुरु बृहस्पति की रहेगी विशेष कृपा, हर कार्य में सफलता के योग


यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025