Chandrama And Rahu Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अवधि पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। जिसका असर देश- दुनिया सहित मानव जीवन पर देखने को मिलता है। आपको बता दें 16 जून को कुंभ राशि में राहु और चंद्रमा की युति बनने जा रही है, जिससे ग्रहण योग का निर्माण होने जा रहा है। यह योग कुंभ राशि में 18 साल बाद बन रहा है। ऐसे में इस अशुभ योग का प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पडेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्योंकि धनहानि और सेहत खराब के योग बन रहे हैं। साथ ही धन फंस सकता है। वहीं किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Pisces Zodiac)
आप लोगों के लिए ग्रहण योग हानिकारक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के 12वें भाव में राहु ग्रह विराजमान हैं। साथ ही चंद्रमा साथ में स्थित हैं। इसलिए इस समय यात्रा का योग बन सकता है। लेकिन यात्रा के दौरान सेहत और सामान का ध्यान रखेंं। साथ ही अगर आप आप व्यवसायिक यात्रा कर रहे हैं तो आप लोग इस दौरान कोई डील फाइनल न करें। वहीं आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों कार्यस्थल पर तनाव बढ़ सकता है। आपकी मेहनत को नजरअंदाज किया जा सकता है। साथ ही आप पर कोेई झूठा आरोप लग सकता है। वहीं आप पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
ग्रहण योग सिंह राशि के लोगों को नुसकानदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली से अष्टम स्थान पर बनेगी है। इसलिए इस दौरान आपको मानसिक तनाव हो सकता है। साथ ही इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वहीं इस समय वाहन सावधानी से चलाएं। साथ ही इस दौरान फिजूल खर्चों से बचें। वहीं घर के सदस्यों से वाद- विवाद हो सकता है। साथ ही कोई गुप्त रोग परेशान कर सकता है। वहीं जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। मानसिक चिंता भी बढ़ सकती है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए ग्रहण योग का बनना नकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय करियर और परिवार दोनों को संभालने में दिक्कत आ सकती है। खासतौर पर जीवनसाथी के साथ तकरार हो सकती है। वहीं इस समय आपको किसी को उधार धन देने से बचना चाहिए। अन्यथा डूब सकता है। वहीं पार्टनरशिप के काम में हानि हो सकती है। इसलिए निवेश से बचें।