Mahabhagya Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भूमि पुत्र मंगल इस समय कन्या राशि में विराजमान है, जिससे किसी न किसी राशि के साथ युति करते रहते हैं। ऐसे ही मंगल जल्द ही मन के कारण चंद्रमा के साथ युति करने वाले हैं। मंगल के साथ चंद्रमा की युति होने से महाभाग्य योग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलेगा। लेकिन इन तीन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिल सकता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, 25 अगस्त को चंद्रमा सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर पहले से ही मंगल विराजमान है। ऐसे में मंगल के साथ चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ये योग 27 अगस्त को शाम 7 बजकर 21 मिनट तक रहने वाला है। इस योग को महाभाग्य योग या चन्द्र मंगल योग के नाम से भी जाना जाता है।

Surya Grahan 2025 Date: जल्द लगने वाला है 4 घंटे 24 मिनट लंबा सूर्य ग्रहण, छा जाएगा अंधकार! जानें भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक काल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब मंगल और चंद्र एक साथ आते हैं, तो व्यक्तिगत जीवन के साथ कई घटनाएं ही होती है। ऐसे में वित्तीय स्थिति से लेकर स्वास्थ्य, कल्याण में असर लेकर भावनात्मक पहलू पर असर देखने को मिलता है। इसके साथ ही रिश्तों में मिठास आती है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

मेष राशि (Aries Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी संयोग काफी लाभकारी हो सकता है। महाभाग्य योग बनने से इस राशि के जातकों के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह पड़ेगा। इसके साथ ही आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि होगी, जिससे आप अपनी भावनाओं को ठीक से प्रकट कर पाने में सफल होंगे। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। उसके साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। धैर्य से काम करेंगे, तो रिश्तों में मजबूती आएगी। करियर की दृष्टि में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। नए अवसर मिल सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

चंद्रमा और मंगल की युति से बना महाभाग्य योग वृषभ राशि के जातकों के लिए कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र की बात करें, तो प्रगति के नए द्वार खुलेंगे। विशेष रूप से आईटी, डेटा साइंस, टेक्नोलॉजी और रिसर्च से जुड़े लोगों को काफी लाभ मिल सकता है। आपके काम , मेहनत की सराहना की जा सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की के साथ-साथ सम्मान भी मिल सकता है। हालांकि, इस दौरान कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं, जैसे सहकर्मियों के साथ मतभेद या कार्यस्थल पर विचारों का टकराव हो सकता है। लेकिन आप बेकार में टकराव करने के बजाय शांत रहकर और संतुलित ढंग से समस्याओं का समाधान करेंगे, तो आपको लाभ मिल सकता है।

धनु राशि ( SagittariusZodiac)

इस राशि के जातकों के लिए महाभाग्य योग कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। इस अवधि में आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और अपनी भावनाओं , इच्छाओं को खुलकर व्यक्त कर पाने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों के मामले में धनु राशि वाले बेहद उत्साह और ऊर्जावान दिखाई देंगे। रोमांच बढ़ेगा। हालांकि किसी भी काम या निर्णय में जल्दबाजी न करें। इससे आपको नुकसान हो सकता है। धैर्य और संतुलन बनाए रखने में आपको सफलता हासिल होगी। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। 

धन के दाता शुक्र ने बनाया पावरफुल नवपंचम राजयोग, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, तेजी से बढ़ेगा बैंक-बैलेंस

अगस्त माह के आखिरी सप्ताह कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुध के साथ युति करके लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे केतु के साथ युति करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।