Gajkesari Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष में नवग्रहों में से गुरु बृहस्पति को अत्यंत शुभ और विशेष स्थान प्राप्त है। सामान्यतः गुरु वर्ष में केवल एक बार राशि परिवर्तन करते हैं, लेकिन इस वर्ष वह अतिचारी गति से चल रहे हैं। इसी कारण वे इस साल मिथुन के साथ-साथ कुछ समय के लिए कर्क राशि में भी रहें। अब गुरु बृहस्पति 5 दिसंबर को पुन: मिथुन राशि में वक्री अवस्था में प्रवेश कर गए हैं। उसी समय शाम के दौरान चंद्रमा भी मिथुन में पहुंच जाएगा। दोनों ग्रहों की यह युति मिलकर अत्यंत शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेगी। मिथुन राशि में बनने वाला यह गजकेसरी योग सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालेगा, लेकिन तीन विशेष राशियों के जातकों को इसका असाधारण लाभ मिलने की संभावना है। यह विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया गया है। अब जानते हैं वे भाग्यशाली राशियां, जिन्हें इस योग का सबसे अधिक फल प्राप्त होने वाला है…
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, गुरु 5 दिसंबर को दोपहर 3:38 बजे वक्री अवस्था में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और उसी दिन रात 10:15 बजे चंद्रमा भी मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इसके परिणामस्वरूप मिथुन राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा। यह योग लगभग 54 घंटे तक सक्रिय रहेगा, लेकिन इसका प्रभाव काफी लंबे समय तक दिखाई देगा।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गुरु-चंद्र की युति से बन रहा गजकेसरी राजयोग अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में यह योग दशम भाव में बनने जा रहा है, जिसके प्रभाव से करियर और व्यवसाय से जुड़ी कई नई सफलताएं मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे और किए गए प्रयासों का परिणाम भी मनचाहा मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और धन प्राप्ति के कई मार्ग खुल सकते हैं। हालांकि, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक रहेगा। यदि आप किसी नए निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए भविष्य में अच्छा लाभ देने वाला साबित हो सकता है। कुल मिलाकर यह अवधि जीवन में सुख, समृद्धि और स्थिरता बढ़ाने वाली है और सफलता का मार्ग पहले की अपेक्षा अधिक सुगम दिखाई देगा।
मीन राशि (Pisces Zodiac)
देवगुरु बृहस्पति मीन राशि के लिए प्रबल योगकारक ग्रह बनते हैं। इस राशि में गुरु वक्री होकर चौथे भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग कई मायनों में खास हो सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे फल मिल सकते हैं। जो छात्र गहराई से अध्ययन और शोध करने में सफल हो सकते हैं। संतान की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका समय अच्छा बीच सकता है। संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। अध्यात्म की ओर भी आपका झुकाव बढ़ेगा, जिससे धार्मिक कार्यों, सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। करियर के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। आपके काम की प्रशंसा मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। नई नौकरी के भी कई अवसर बन सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
इस राशि की कुंडली में गुरु और चंद्रमा अष्टम भाव में संचरण करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग कई मायनों में खास हो सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है। सीखने-समझने की क्षमता मजबूत होगी। इसके साथ ही विदेश यात्रा के भी मौके मिल सकते हैं। विदेश में नौकरी तलाश रहे जातकों को भी अच्छी खबर मिल सकती है। धन संबंधी, पैतृक संपत्ति के मामलों में लाभ मिल सकता है। घर, वाहन और सुख-सुविधाओं की तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। इसके अलावा पार्टनरशिप में व्यापार आरंभ करना लाभकारी हो सकता है। व्यापार या फिर वाहन, घर आदि के लिए लोन मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का पूरा सहयोग मिलने के साथ सामाजिक दायरे बढ़ेंगे।
नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
