Gajkesari Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों में गुरु बृहस्पति काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। वह एक राशि में करीब एक साल रहते हैं। लेकिन इस साल मिथुन राशि में प्रवेश करते ही वह अतिचारी गति से आगे बढ़ने लगे। ऐसे में वह एक राशि में न रहकर दो राशियों में संचरण करेंगे। गुरु इस समय कर्क राशि में विराजमान है। अपनी उच्च राशि में गुरु के होने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि में 5 दिसंबर तक रहेंगे। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ संयोग करके शुभ-अशुभ योगों का निर्माण करते रहेंगे।
गुरु के उच्च राशि में होने से वक्री होने के बाद भी इसका प्रभाव सकारात्मक होगा। ऐसे ही गुरु आज चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। करीब 54 घंटे बनने वाले इस राजयोग का प्रभाव काफी लंबे समय तक रहता है। इसलिए गजकेसरी राजयोग बनने से 12 राशियों के जीवन में प्रभाव देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राजयोग के बनने से जातकों को ज्ञान, यश, धन और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं किन राशियों के जातकों को मिलेगा किस्मत का साथ…
वैदिक पंचांग के अनुसार, 10 नवंबर 2025 को दोपहर 1 बजकर 2 मिनट पर चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 12 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे।
मेष राशि (Aries Zodiac)
इस राशि के चतुर्थ भाव में गजकेसरी राजयोग बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई मायनों में सफलता हासिल हो सकती है। मेष राशि के जातकों को अचानक धन प्राप्ति या किसी रुके हुए कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर लंबे समय से चल रही चुनौतियों का समाधान होगा और आपके प्रयासों की सराहना वरिष्ठ अधिकारी करेंगे। परिणामस्वरूप, पदोन्नति या वेतनवृद्धि की संभावना भी बन रही है। सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल रहेगा, जिससे कार्य वातावरण सुखद बनेगा। व्यापारी वर्ग को भी इस समय उल्लेखनीय लाभ हो सकता है। कुल मिलाकर, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और मन में संतोष का भाव रहेगा।
तुला राशि (Libra Zodiac)
गजकेसरी राजयोग इस राशि की कुंडली के दशम भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। यह शुभ योग आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में बन रहा है, जो पेशेवर जीवन में सफलता का संकेत देता है। इस दौरान बेरोजगार जातकों को मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। आप अपनी प्रतिभा और कार्यशैली के कारण लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल करेंगे। लेखन, शिक्षा, मीडिया या संचार से जुड़े लोगों के लिए यह समय अत्यंत फलदायी रहेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। करियर में नई उपलब्धियां मिलेंगी, साथ ही नए प्रोजेक्ट्स, प्रमोशन या किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का अवसर भी प्राप्त हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
गजकेसरी राजयोग कर्रक राशि की कुंडली में लग्न भाव में बन रहा है। गुरु और चंद्रमा की युति होने से इस राशि के जातकों को जीवन में भाग्य और सफलता का संयोग बढ़ेगा। साथ ही गुरु पंचम, सप्तम और नवम भाव पर दृष्टि डालेंगे, जिससे सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि होगी। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और अटके हुए कार्य सहजता से पूर्ण हो सकते हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव बढ़ेगा तथा लोग आपकी बातों से प्रेरित होंगे। जो लोग नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय अत्यंत अनुकूल रहेगा। अविवाहित जातकों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है और वैवाहिक जीवन से जुड़ी अड़चनें दूर होंगी। विद्यार्थी वर्ग को भी शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय मजबूत रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या कार्यस्थल पर सम्मानजनक उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं।
नवंबर माह कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। नवंबर माह में हंस राजयोग, नवपंचम राजयोग, रुचक, विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं। 12 राशियों के लिए नवंबर माह कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
