Gajkesari Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गजकेसरी राजयोग तब बनता है जब गुरु चंद्रमा की युति बने या चंद्रमा पर गुरु की दृष्टि पड़ जाए शुक्र और बुध की दृष्टि चंद्रमा पर पड़ती है। ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी को काफी खास योग बन जाता है। इस योग के बनने से जातक तेजस्वी, मेधावी गुण संपन्न, धन धान्य से संपन्न करा देता है। इसके साथ ही भाग्य का पूरा साथ मिलता है। बता दें कि ये योग करीब 54 घंटे के लिए बनता है। जब चंद्रमा एक राशि में रहते हैं। लेकिन अब इस शुभ समय में किसी काम को आरंभ किया जाएं, तो सफलता के प्रबल योग बनते हैं।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा 5 मार्च प्रातः 8 बजे 12 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 7 मार्च प्रातः 11 बज के 44 मिनट तक रहेंगे।
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि में देवगुरु का गोचर आपकी कुंडली के पंचम भाव में है और गुरु की पांचवी दृष्टि भाग्य के भाव पर सातवीं दृष्टि लाभ के भाव पर और नवी दृष्टि लग्न के भाव पर पड़ रही है। मार्च के महीने की 5 तारीख को बनने वाला गजकेसरी राजयोग इस राशि के जातकों की किस्मत को चमका सकता है। पंचम भाव में बनने वाला गजकेसरी राजयोग इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता दिला सकता है। संतान की ओर से खुशियां प्राप्ति हो सकती है। लव रोमांस बढ़ेगा। इसके साथ ही लॉटरी शेयर, सट्टेबाजी के द्वारा काफी लाभ का होता है। आपकी क्रिएटिविटी में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है। ये समय छात्रों के लिए बेहद अनुकूल समय रहेगा। वह अपनी शिक्षा को लेकर के कोई सही निर्णय ले सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को खूब लाभ मिल सकता है। आपका मन बिल्कुल शांत रहेगा। जिससे आप अपने भविष्य के बारे में काफी सोच सकते हैं। संतान पक्ष से किसी तरह की कोई समस्या चल रही है, तो वह अब हल हो सकती है। आपके रिश्तों में मिठास रहनी रहेगा।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
देवगुरु बृहस्पति की उच्च राशि कर्क मानी जाती है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बारहवें भाव में गजकेसरी राजयोग बनने से इस राशि के जातकों के आमदनी में वृद्धि देखने को मिलने वाली है। इसके साथ ही धन की बरसात होगी। आपको हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है। अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए जो मेहनत आपने की है। अब उसमें सफलता हासिल हो सकती है। माता-पिता, भाई-बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल होंगे। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। नेतृ्त्व क्षमता में बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है। अचानक से धन लाभ हो सकता है आप अपनी इनकम को बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास कर रहे हैं। उन प्रयासों से आपको लाभ मिल सकता है आपकी कोई इच्छा इस समय पूरी हो सकती है आपका दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी राजयोग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। कुंडली के छठे भाव में गुरु चंद्रमा की युति बनेगी। ऐसे में इस राशि के जातकों का मन शांत रहने वाला है। कानूनी मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। आप लंबे समय से कर्ज से जूझ रहे है, तो उसमें अब सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही बैंक से लोन लेने में सफल हो सकते हैं। वाहन, धन, भूमि आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। बिजनेस में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपको हर क्षेत्र में आसानी से सफलता हासिल हो सकती है। आप मनोवांछित वस्तु ले पाने में सफल होंगे। छठे भाव को शत्रुता का भाव माना जाता है। ऐसे में आपकी लंबे समय से किसी से चली आ रही शत्रुता समाप्त हो सकती है। नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए चंद्रमा-गुरु की युति से बना गजकेसरी राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों का डूबा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इसके साथ ही गुप्त धन की प्राप्ति होगी और कोई अचानक से धन लाभ हो सकता है। लॉटरी, ससुराल पक्ष से या फिर शेयर ब्रोकर का काम करते हैं, तो आपकी अच्छी कमाई हो सकती है। बिजनेस में कोई बड़ी डील आपको मिलने जा रही है। इससे आपको खूब लाभ मिल सकता है। पुराने से पुराने कर्ज से निजात मिल सकती है। इसके अलावा शत्रुता समाप्त होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में तमाम तरह की बाधाएं रुकावटें बनी हुई थी, जो अब समाप्त होगी।
मार्च माह में कई ग्रह और नक्षत्र की स्थिति में बदलाव होने वाला है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। इस माह शनि भी राशि परिवर्तन करेंगे। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा बीतेगा मार्च माह। जानें मासिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
