Monthly Horoscope September 2022, मासिक राशिफल सितंबर 2022: सितंबर का महीना ग्रहों की चाल की दृष्टि से सभी राशि के जातकों के लिए विशेष है। क्योंकि इस महीने  तीन ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिसमें सबसे पहले ग्रहों के राजा सूर्य देव 17 सितंबर में कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और ग्रहों के राजकुमार बुध 10 सितंबर को वक्री होंगे। इसके बाद 24 सितंबर को शुक्र देव कन्या राशि में आकर सूर्य देव से मिलेंगे। साल 2022 का नवां महीना शिक्षा, करियर, जॉब, बिजनेस, लव रिलेशन और दांपत्य जीवन आदि के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं सभी राशियों का मासिक राशिफल।

मेष राशि: 

  • आप लोगों के लिए सितंबर का महीना लाभदायक साबित हो सकता है।
  • प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुका काम है, तो इस माह उसके बनने की पूरी संभावना है।
  • करियर और कारोबार में मनचाही प्रगति देखने को मिलेगी।
  • नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे और व्यवसाय में लाभ होगा।
  • जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
  • वहीं इस महीने सेहत भी सामान्य रहेगी।

वृष राशि:

  • आप लोगों को सितंबर का महीना नए अवसर लेकर आ रहा है।
  • कारोबार या कार्यक्षेत्र सिलसिले से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। जो लाभदायक होगी।
  • इस महीने आप परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने का भी प्लान बना सकते हैं।
  •  किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर चल रही गलतफहमियां दूर होंगी।
  • सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है।
  • वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा।

मिथुन राशि: 

  • आप लोगों के लिए यह माह काफी व्यस्ततापूर्ण व्यतीत होगा। 
  • इस महीने रुकी हुई पेमेंट या उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।
  • इस महीने पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। 
  • घर में कोई मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है।
  • विरोधियों से इस महीने सावधान रहने की जरूरत है, वो आपके काम- काज में परेशानी पैदा कर सकते हैं।
  • इस महीने हड्डी और पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती हैं।

कर्क राशि:

  • इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है।
  • व्यापार में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। निवेश कर सकते हैं।
  • कार्यस्थल पर आपके सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। 
  • राजनीति से जुड़े लोगों को काई बड़ा पद या सम्मान मिल सकता है।
  • पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे और घर परिवार में सुकून भरा माहौल रहेगा।

सिंह राशि:

  • इस महीने प्रॉपर्टी के लेनदेन संबंधी कार्य में सफल रहेंगे।
  • व्यवसाय संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय बेहतरीन है। 
  • इस महीने कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। 
  • सामाजिक और धार्मिक कार्यों में इस महीने आपकी रुचि बढ़ेगी। 
  • संतानपक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
  • दांपत्य जीवन भी सुखमय बना रहेगा। कठिन समय में आपको जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कन्या राशि: 

  • इस महीने किसी नए कार्य को शुरू करने संबंधी योजनाएं भी बनेगी।
  • कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जिस वजह मानसिक दबाव बन सकता है।
  • इस महीने फिजूल खर्चे हो सकते हैं, जिस वजह से आपका बजट बिगड़ सकता है।
  •  वैवाहिक संबंधों में मधुरता और सामंजस्य बना रहेगा।
  • नसों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्या हो सकती है।

तुला राशि: 

  • सितंबर का महीना आप लोगों के लिए परेशानी भरा रह सकता है। 
  • आर्थिक स्थिति सामान्य रहेंगी लेकिन कार्यक्षेत्र में बाधाएं रह सकती है।  
  • इस महीने आप घर की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुएं खरीद सकते हैं।
  • आर्थिक निवेश को लेकर सावधानी बरतें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
  • जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा है उनको लाभ हो सकता है।
  • जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

वृश्चिक राशि:

  • आप लोगों लिए सितंबर का महीना बेहद शुभ और लाभप्रद साबित होगा।
  •  महीने की शुरुआत में लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे।
  • सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में मनचाही सफलता मिलेगी और धन का लाभ होगा।
  • खांसी, जुखाम तथा वायरल बुखार की समस्या रहेगी। लापरवाही ना करें।
  • जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। 

धनु राशि:

  • यह महीना आप लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है।
  • इस महीने आपको फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
  • कारोबार में नए ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे धनलाभ हो सकता है।
  • पार्टनरशिप में काम करने वालों को धन के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए।
  • इस महीने आपको नई नौकरी मिल सकती है।
  •  दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा, परिवार के साथ यात्रा का योग बन सकता है।

मकर राशि: 

  • इस महीने आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।
  • साथ ही व्यापार में भी अच्छा मुनाफे के योग बने हुए हैं।
  • प्रतियोगी छात्रों को इस महीने सफलता मिल सकती है।
  • पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। मित्रों या परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
  • अगर आप अविवाहित हैं तो आपको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
  • वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा, पति-पत्नी के बीच सुख सामंजस्य बरकरार रहेगा। 

कुंभ राशि:

  • आप लोगों के लिए सितंबर का महीना मिलाजुला साबित होगा।
  • कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और सहयोगियों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं।
  • अटका हुई धन इस महीने प्राप्त हो सकता है।
  • परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
  • भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा।
  • पैरों तथा कमर में दर्द की समस्या हो सकती है।
  • दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

मीन राशि:

  • सितंबर का महीना आप लोगों के लिए मिले-जुले परिणाम देने वाला है। 
  • कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का आपको साथ मिलेगा।
  • शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए समय बेहतरीन साबित होगा।
  • जमीन, मकान, वाहन आदि लेने के योग बन रहे हैं।
  •  प्रॉपर्टी में निवेश करना है लाभदायक रहेगा। 
  •  पति-पत्नी का आपसी तालमेल व सामान्य से बहुत अच्छा रहेगा। 
  • सिर दर्द और सर्वाइकल की समस्या बढ़ सकती है।