Monthly Horoscope October 2022: अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है। वहीं इस महीने दिवाली समेत कई बड़े त्योहार आएंगे। साथ ही अगर ग्रहों की बात करें तो 1 अक्टूबर 2022 को ग्रहों के राजा सूर्य कन्या राशि में रहेंगे और उनके साथ बुध वक्री होकर विराजमान रहेंगे। और शुक्र अस्त अवस्था में स्थित हैं। साथ ही शनि देव मकर राशि में विराजमान हैं। साथ ही कुछ दिन बाद अक्टूबर में बुध और शनि देव मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए यह महीना तुला और कुंभ राशि वालों को लाभप्रद रहने वाला है। आइए जानते हैं अन्य राशियों का हाल…
मेष राशि:
- आप महीना शुरुआत में आपको थोड़ा मानसिक तनाव दे सकता है।
- अगर आप टेक्नोलॉजी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको कई नए अवसर प्राप्त होंगे।
- वहीं 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच में धनलाभ होने के योग हैं।
- कारोबार के संबंध यात्रा इस महीने करनी पड़ सकती हैं।
- वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें। मौसमी बीमारी को लेकर सतर्क रहें।
वृष राशि:
- इस महीने शुक्र देव के प्रभाव से आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है।
- महीने की शुरुआत में ही आपको लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, जो लाभप्रद साबि हो सकता हैं।
- वहीं इस समय आपको अहंकार से बचना चाहिए और कोई भी फैसला जल्दबाजी में करने से भी बचें।
- वही इस महीने 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के बीच धनलाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे।
- विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए माह का अंतिम सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होगा।
- लव पार्टनर के साथ प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
मिथुन राशि:
- आप लोगों इस महीने अपने विचारों को स्थिर रखना होगा और व्यापार- करियर में सोच-समझकर फैसले लेने होंगे।
- इस महीने आपको भूमि-भवन, वाहन आदि का सुख प्राप्त हो सकता है।
- परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
- लंबी दूर की यात्रा के योग बनेंगे और वो यात्राएं आपके लिए लाभदायक होंगी.
- वहीं 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच का समय धनलाभ के लिहाज से काफी अच्छा रहेगा।
- दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का तो पूरा साथ मिलेगा, लेकिन परिवार से जुड़े किसी व्यक्ति विशेष को लेकर मन परेशान रहेगा।
कर्क राशि:
- इस महाने आपको भाग्य का साथ मिलता दिख रहा है।
- वहीं आप लोगों के लिए 7 अक्टूबर से 27 अक्टूबर का समय आपके लिए काफी अनुकूल होगा।
- इस महीने आपका खर्चा ज्यादा हो सकता है। जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है।
- यह समय परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए भी शुभ साबित होगा।
- परिवारवालों से आपको सहयोग प्राप्त होगा।
- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
सिंह राशि:
- आप लोगों के लिए अक्तूबर का महीना शुभ और मनचाहा फल देने वाला साबित होगा।
- अक्तूबर माह की शुरुआत से आपके द्वारा किए गए प्रयास और परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा।
- सिंह राशि के स्वामी कन्या राशि में विराजमान हैं। इसलिए सिंह राशि वालों को व्यापार में धनलाभ भी होगा।
- वहीं 5 अक्टूबर से लेकर 10 अक्टूबर के बीच में धनलाभ के अच्छे योग हैं।
- इस महीने आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
- कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
- वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा। आप लोग एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।
Also Read
कन्या राशि:
- आप लोगों के लिए यह महीना मिलाजुला रहने वाला है। महीने की शुरुआत में कार्यस्थल पर काम का बोझ पड़ सकता है।
- माह के दूसरे सप्ताह में करिअर और कारोबार के लिए लंबी और छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। तो लाभकारी रहेंगी।
- कन्या राशि का स्वामी बुध अभी कन्या राशि में ही विराजमान हैं। इसलिए आप लोगों को इस महीने कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
- कारोबार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो इस महीने में फैसला ले सकते हैं।
- इस महीने आपकी सेहत कुछ नर्म रह सकती है। इसलिए लापरवाही न करें।
तुला राशि:
- आप लोगों के लिए अक्टूबर का महीना शुभ फलदायी साबित हो सकता है।
- तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह अभी कन्या राशि में विराजमान है।
- इस महीने आप लोगों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। व्यापार में नए ऑर्डर आने से लाभ हो सकता है।
- शेयर मार्केट, सट्टा और लॉटरी में भी धनलाभ के योग हैं।
- इस महीने अपने पराक्रम और परिश्रम से बड़े से बड़े टारगेट को हासिल करने में कामयाब रहेंगे।
- कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके काम की वाहवाही करेंगे। आपको उच्च पद या कोई अहम जिम्मेदारी मिलने की भी संभावना है।
- वहीं 3 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर का समय आपके लिए काफी शुभ होगा।
- पारिवारिक सुख की दृष्टिकोण से अक्टूबर का महीना अच्छा बीतेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
वृश्चिक राशि:
- यह महीना आप लोगों के लिए थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है।
- कार्यस्थल पर मन मुताबिक काम का रिजल्ट ना आने पर मन उदास रहेगा।
- यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको इस महीने कई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है।
- इस महीने वाणी पर थोड़ा संयम रखें, अन्यता किसी के साथ झगड़ा हो सकता है।
- कारोबार या किसी अन्य जगह निर्णय लेने से पहले किसी सलाह जरूर ले लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
- जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं।
धनु राशि:
- आप लोगों के लिए अक्तूबर का महीना थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है।
- इस महाने आलस्य की वजह से जरूरी अवसर आपके छूट सकते हैं इसलिए आपको अलर्ट रहना होगा।
- वहीं अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें और जितना जरूरी हो उतना ही बोलें, अन्यथा आपका किसी के साथ झगड़ा हो सकता है।
- व्यवसाय से जुड़े लोगों को माह के दूसरे सप्ताह में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
- धनलाभ के लिहाज से 5 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर का समय काफी अच्छा है।
- जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है। लेकिन संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मकर राशि:
- आप लोगों के लिए अक्टूबर का महीना मिलाजुला साबित हो सकता है।
- इस महीने धन अधिक खर्च हो सकता है। जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है।
- घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
- माह के तीसरे सप्ताह में परिवार के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।
- अंजान लोगों पर भरोसा करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
- इस महीने दुर्घटना के योग बन रहे हैं। इसलिए वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
- वहीं अगर आप अविवाहित हैं तो इस महीने आपको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
कुंभ राशि:
- शनि देव के प्रभाव से इस महीने आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए काम बनेंगे।
- व्यापार में नए ऑर्डर आने से अच्छा धनलाभ हो सकता है।
- भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी हो सकती है।
- नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे।
- इस महाने अनचाही जगह पर तबादला या फिर पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चन जैसी समस्याओं से भी जूझना पड़ सकता है।
- जीवनसाथी की भावनााओं की अनदेखी करने से बचें। साथ ही इस महीने अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।
मीन राशि:
- अक्तूबर का महीना आप लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है।
- व्यापार में इस महीने आपको अच्छा धनलाभ होगा। नए ऑर्डर प्राप्त होंगे।
- वहीं आलस्य की वजह से जरूरी चीजें छूट सकती हैं इसलिए अलर्ट रहें।
- घर-परिवार में कोई मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है।
- वहीं 1 अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर का समय धनलाभ के लिहाज से काफी अच्छा रहेगा।
- लव पार्टनर के साथ पैदा हुई गलतफहमी दूर होगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।