November Monthly Rashifal : वृषभ – वृषभ राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना करियर के लिहाज से बेहद शुभ रहने की उम्मीद है। जो जातक व्यापार के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। आप अपने कारोबार में कुछ नया करने का विचार कर रहे हैं तो उसके लिए इस महीने कहीं से आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेम के लिहाज से बात करें तो इस महीने प्यार में पड़े प्रेमी जातकों को शुभ फल प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष के लिहाज़ से आपको सावधान रहना होगा, अन्यथा आप को नुकसान होने की संभावना है। नौकरी पेशा जातकों को कार्यस्थल पर परेशानी के चलते नौकरी छोड़नी पड़ सकती है जिसकी वजह से आपके जीवन में आर्थिक स्थिति डांवाडोल होने की आशंका है।
सिंह – इस महीने सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र के लिहाज से थोड़ा संभल कर चलने की सलाह दी जाती है। सिंह राशि के जातकों को इस महीने करियर के लिहाज से कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे कार्य क्षेत्र में आप के स्थानांतरण या दूसरे ब्रांच में शिफ्टिंग। प्रेम के लिहाज से समय मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आर्थिक लिहाज से समय अनुकूल साबित हो सकता है। आपकी इनकम में इज़ाफा होगा और आप अपना धन संचित करने में भी कामयाब होंगे। फ़िज़ूलखर्ची से बचें। शिक्षा के लिहाज से भी समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से बात करें तो इस महीने कंधे और कमर से संबंधित परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं।
धनु – नवंबर के महीने में करियर के क्षेत्र में शुभ परिणाम हासिल करने के लिए धनु जातकों को कड़ी मेहनत करनी होगी। करियर के लिहाज से इस महीने आपके जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इस महीने धनु राशि के कुछ जातक अपनी पुरानी नौकरी छोड़ सकते हैं। प्रेम के लिहाज से बात करें तो यह महीना विवाहित जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। अचानक खर्चे आपकी आर्थिक स्थिति को हिला सकते हैं। इसके अलावा यात्रा पर जा रहे हैं तो सावधान रहें अन्यथा आपका कोई कीमती सामान चोरी हो सकता है। इसके अलावा पढ़ाई के प्रति आपका झुकाव देखकर आपके माता-पिता काफी खुश होने वाले हैं। इस महीने धनु जातकों को उनके कान, दाँत और घुटनों से संबंधित परेशानियां दिक्कत में डाल सकते हैं।