Monthly Horoscope June 2025। June 2025 Lucky Rashi: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जून माह में कई अद्भुत योगों का निर्माण हो रहा है। इस महीने में बुध, सूर्य, मंगल और शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलने वाली है। बता दें कि जून माह में मिथुन राशि में बुध, सूर्य और गुरु की युति होने वाली है, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही सूर्य मिथुन राशि और मंगल सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे केतु के साथ युति करेंगे। इसके अलावा मीन राशि में शनि और कुंभ राशि में राहु विराजमान है। ऐसे में जून माह कुछ राशि के जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ के साथ नौकरी-बिजनेस में बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं जून माह में पड़ने वाली लकी राशियों का मासिक राशिफल…

मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा जून माह, जानें

मेष लकी मासिक राशिफल

इस राशि के जातकों के लिए जून माह फलदायी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। काम के सिलसिले में दूसरे शहर या देश की यात्रा कर सकते हैं। इसके साथ ही भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते अच्छे बन सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये माह काफी खास हो सकता है। इस राशि के जातकों की अतिरिक्त आमदनी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

मिथुन लकी मासिक राशिफल

इस राशि के जातकों के लिए जून माह काफी खास रहने वाला है। इस राशि के लग्न भाव में गुरु रहेंगे। इसके ही साथ जून के मध्य में सूर्य और बुध भी आ जाएंगे, जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र से अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। परिवार में चली आ रही अनबन समाप्त हो सकती है। करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियों के माध्यम से आपको काफी लाभ मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लव लाइफ के लिए भी ये माह अच्छा जाने वाला है।

सिंह लकी मासिक राशिफल

इस राशि के जातकों के लिए जून माह अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के जातकों के व्यक्तित्व में काफी निखार देखने को मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। आपका दबदबा हो सकता है। इसके अलावा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। आपकी मेहनत रंग ला सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। बेवजह होने वाले खर्चों से निजात मिल सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।

कुंभ लकी मासिक राशिफल

इस राशि के जातकों के लिए जून माह खास हो सकता है। आपको आपकी मेहनत के मुताबिक ही फल मिल सकता है। आप अपनी बुद्धिमानी और समझदारी के कारण कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही परिवार की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी हासिल हो सकती है। घर में खुशियों का माहौल रहने वाला है। आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।

धनु लकी मासिक राशिफल

इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। जून माह आपके लिए कई मायनों में लकी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही पद-प्रतिष्ठा के साथ वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियां कारगर साबित हो सकती है। आमदनी के कई नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकता है। विदेश में नौकरी या व्यापार करने का मौका मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही दांपत्य जीवन अच्छा जाने वाला है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

जून माह में शुक्र, बुध, मंगल और सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में वह कई शुभ और अशुभ राजयोगों का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। जून माह में कई राशि के जातकों की किस्मत का साथ मिल सकता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं जून माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें