Monthly Horoscope June 2022, मासिक राशिफल जून 2022: जून का महीना ग्रहों की चाल की दृष्टि से सभी राशि के जातकों के लिए विशेष है। क्योंकि इस महीने 5 ग्रहों की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। जिसमें सबसे पहले तो 3 जून को ग्रहों के राजकुमार बुध जो वक्री चल रहे हैं वह वृष राशि मेें मार्गी होंगे। इसके बाद 5 जून को कर्मफलदाता शनि देव कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे। फिर सूर्य देव मिथनु राशि में गोचर करेंगे। फिर शुक्र देव अपनी स्वराशि वृष में गोचर करेंगे और महीने के अंत में मंगल का राशि परिवर्तन होगा। इस तरह से जून में 5 ग्रहों की चाल में बदलाव होगा।
मेष राशि: यह महीना आप लोगों के लाभकारी साबित हो सकता है क्योंकि राशि से शनि देव 11वें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस महीने आपकी इनकम में अच्छी वृद्धि हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत भी बनेंगे। कारोबार में नए संबंध बन सकते हैं। वहीं आप व्यापार में नई डील फाइनल कर सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में लाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार में मुनाफा अच्छा होगा। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति हो सकती है।
वृष राशि: यह महीना आप लोगों के लिए व्यापार की दृष्टि से अच्छा साबित हो सकता है। आपकी गोचर कुंडली से शनि देव दशम स्थान में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है या फिर आपका प्रमोशन और अप्रेजल लग सकता है। बिजनेस में आपको इस महीने अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा। जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी वाहवाही हो सकती है। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च हो सकता है।
मिथुन राशि: आपकी राशि के लिए यह महीना मिलाजुला रह सकता है। नौकरी और कारोबार में आपको अपेक्षित सफलता मिलेगी। वहीं आय के साधन तो पड़ेंगे परंतु साथ ही अनावश्यक खर्चों की वजह से सेविंग नहीं हो पाएगी। कमीशन, एडवरटाइजमेंट्स, धार्मिक क्रियाकलाप आदि से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। स्वास्थ्य में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। वहीं पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।
कर्क राशि: इस महीने आप भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास करें तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। क्योंकि कर्म से भाग्य का भी निर्माण संभव है। वहीं इस महीने आप किसी उच्चाधिकारी और अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आप कार्यप्रणाली को और बेहतर बना सकेंगे। ग्रह गोचर अनुकूल है। आप किसी भी परिस्थिति और समस्या का हल निकालने में सफल रहेंगे। इस महीने अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। वहीं इस महीने कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी।
सिंह राशि: अगर आप कंसलटेंसी, कंप्यूटर, केमिकल का व्यापार करते हैं तो आपको इस महीने अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं घर के किसी अनुभवी और वरिष्ठ सदस्य के सहयोग और मार्गदर्शन से आपका कोई बेहतरीन कार्य संपन्न हो सकता है, इससे आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। इस महाने नौकरी में परिवर्तन के योग भी है। वैवाहिक जीवन में थोड़ी खटास आ सकती है।
कन्या राशि: आपके लिए यह महीना का कुछ मिलाजुला रहने वाला है। साथ ही व्यापार में भी उतार- चढ़ाव देखने को मिलेंगे। वहीं कार्यस्थल पर कुछ परेशानियां बढ़ सकतीं हैं। साथ ही किसी काम में लापरवाही पर वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। वहीं पिता या पिता समान किसी व्यक्ति का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए बहुत ही अनुकूल रहेगा। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो और अधिक सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।
तुला राशि: इस महीने आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही जॉब में आपका इंक्रीमेंट या प्रमोशन हो सकता है। अटके हुए काम इस दौरान बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। व्यापार में निवेश के लिए समय अनुकूल है। वहीं इस महीने पढ़ाई के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ेगी। हालांकि पारिवारिक जीवन में तनातनी बढ़ सकती है। इसलिए कटु शब्द बोलने से बचें। सरकारी विभागों में किसी भी तरह के टेंडर आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो समय अनुकूल है।
वृश्चिक राशि: जून का महीना आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। वहीं इस महीने आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। साथ ही गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। भाई- बहन से संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार में आप कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में फायगा होगा। परिवार में एक दूसरे के प्रति मनमुटाव दूर होगा। वाहन या प्रापर्टी का भी क्रय- विक्रय करना चाह रहे हों तो भी ग्रह गोचर अनुकूल है।
धनु राशि: इस राशि के लोगों के लिए यह माह मिले जुले नतीजे लेकर आएगा। इस महीने आपकी कार्यशैली में निखार आएगा, जिससे ऑफिस में आपकी वाहवाही हो सकती है। बॉस आपसे खुश हो सकते हैं। व्यापारियों को इस सप्ताह कुछ अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही अगर आप इस सप्ताह बिजनेस में कोई बड़ी डील करना चाह रहे हैं तो अभी रुक जाएं, क्योंकि निवेश के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है। इस महीने पेट से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें।
मकर राशि: यह महीना आप लोगों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपके दूसरे स्थान में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको इस दौरान अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जिन लोगों का करियर वाणी से संबंधित से उनको भी यह समय लाभकारी रहने वाला है। वहीं वाहन और जमीन, जायदाद के क्रय- विक्रय के लिए समय अच्छा है।आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा।
कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए यह महीना शुभफलदायी साबित हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। कारोबार का भी विस्तार होगा और नए व्यवसायिक संबंध बनेंगे। साथ ही व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको आशातीत सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों को भी मनोवांछित सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।
मीन राशि: आपके लिए जून का महीना मिल जुला रहने वाला है। इस समय आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही फिजूल के खर्चों पर लगाम लग सकती है। आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही विद्यार्थियों के लिए यह मेहनत करने का समय होगा। तब ही सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। इस महीने आपको पारिवारिक अशांति झेलनी पड़ सकती है। आपकी लव लाइफ में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।