Lucky Rashi Of January 2025: साल 2025 जल्द आरंभ होने वाला है। इस साल कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। साल के पहले माह जनवरी की बात करें, तो ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से कुछ राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जनवरी 2025 में ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके अलावा 4 जनवरी को बुध धनु राशि में और 24 जनवरी को मकर राशि में, 27 जनवरी को शुक्र मीन राशि में, 21 जनवरी को मंगल मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में किसी न किसी ग्रह की युति हो रही है, जिससे शुभ और अशुभ योगों का निर्माण हो रहा है। अन्य ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो शनि कुंभ, राहु मीन और केतु कन्या राशि में विराजमान रहेंगे।
शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में रहकर शश राजयोग, मीन राशि में राहु और शुक्र की युति होगी, जिससे लम्पट योग का निर्माण होगा। मकर राशि में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा। इसके साथ ही 28 जनवरी को मकर राशि में सूर्य, चंद्रमा और सूर्य की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। जनवरी में बनने वाले शुभ योगों के कारण इन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए जनवरी माह काफी खास जाने वाला है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। इसके साथ ही अटके हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। धन संबंधी परेशानी अब समाप्त हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए नया साल का पहला माह काफी खास जाने वाला है। आपके काम को देखते हुए उच्च अधिकारी प्रमोशन के साथ वेतन वृद्धि के बारे में सोच सकते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए जनवरी माह काफी खास जाने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में खूब लाभ मिलने वाला है। व्यापार में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। व्यापारियों के लिए जनवरी माह काफी खास जाने वाला है। इन्हें कई नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे आप खूब मुनाफा कमाने में सफल हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए जनवरी माह अच्छा जाने वाला है। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। छात्रों का पढ़ाई में अधिक मन बढ़ेगा। इसके साथ ही बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। दांपत्य जीवन में खुशियां आती रहेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
साल का पहला माह जनवरी इस राशि के जातकों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। बेरोजगारों को नई नौकरी के काफी अधिक चांसेस बन रहे हैं। आपको पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहने वाला है। परिवार या फिर दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर डा सकते हैं।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए जनवरी 2025 अच्छा जाने वाला है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही आप किसी मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के काफी योग बन रहे हैं। इसके साथ ही लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। दांपत्य जीवन में चली आ रही परेशानियां अब समाप्त हो सकती है।
दिसंबर के अंत में कर्मफलदाता शनि नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन करने का असर कुछ राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ेगा। आइए जानते हैं शनि के पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।