Monthly Horoscope February 2022, मासिक राशिफल फरवरी 2022: जनवरी का महीना ग्रहों की चाल की दृष्टि से सभी राशि के जातकों के लिए विशेष है। क्योंकि शुक्र, मंगल और धन के दाता शुक्र भी इस महीने ही राशि परिवर्तन करने वाले हैं। साल 2022 का दूसका महीना शिक्षा, करियर, जॉब, बिजनेस, लव रिलेशन और दांपत्य जीवन आदि के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं सभी राशियों का मासिक राशिफल।

मेष राशि: इस राशि के लोगों के लिए यह महीना कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम लेकर आएगा। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में कर्मफल दाता शनिदेव और और व्यापार के दाता बुध देव का योग आपको कार्यक्षेत्र और करियर में सफलता दिला सकता है। साथ ही गुरु बृहस्पति और शनि की सप्तम भाव पर दृष्टि पर पड़ रही है। इसलिए आपको व्यापार और कारोबार में कामयाबी मिल सकती है। वहीं आर्थिक जीवन में सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। बृहस्पति की पंचम भाव पर दृष्टि और सूर्य की पंचम भाव पर पूर्ण दृष्टि रहने से शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको जबरदस्त धनलाभ हो सकता है। अगर आप व्यापार में कोई नई डील करना चाह रहे हैं, तो यह समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है। बृहस्पति की पंचम भाव पर दृष्टि और 14 फरवरी के बाद सूर्य की पंचम भाव पर पूर्ण दृष्टि रहेगी। इसकी वजह से अगर आप अविवाहित हैं तो आपकी शादी का प्रस्ताव आ सकता है।

वृष राशि: वृषभ राशि के लोगों के लिए यह महीना कई क्षेत्रों में शुभ फलदायी रहने वाला है। देवगुरु बृहस्पति शिक्षा के क्षेत्र में सफलता दिलाएंगे और आपकी कोई पुरानी योजना सफल हो सकती है। जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। हालांकि दूसरे भाव में मंगल की उपस्थिति से घर-परिवार में परेशानियां बढ़ सकती हैं। वहीं छोटे भाई- बहन को लेकर मनमुटाव हो सकता है। लेकिन बुध के भाग्य स्थान पर होने से आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी गुजरेगी। साथ ही आपको इस समय भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जो छात्र राजनीति और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए यह समय अनुकूल है। आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में बुध और शनि की युति बन रही है, जिससे विद्यार्थियों को अच्छा किस्मत का साथ मिल सकता है। प्रेम संबंध के मामले में मिलाजुला असर दिखेगा।

मिथुन राशि: इस राशि  के जातकों के लिए यह महीना मिलाजुला रहने वाला है। विशेषकर पारिवारिक जीवन में कई चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि गोचर कुंडली के दूसरे भाव पर शनिदेव और मंगल की दृष्टि आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। फिजूल के खर्चें हो सकते हैं। जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। साथ ही आपकी गोचर कुंडली के छठे भाव में केतु विराजमान हैं, जिससे आपको किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच किसी मुद्दे को लेकर मनमुटाव हो सकता है। हालांकि शुक्र और मंगल की युति आपकी नौकरी में सुखद बदलाव ला सकती है। गुरु ग्रह के नवम भाव में होने से आप व्यापार से जुड़ी लंबी यात्राएं कर सकते हैं। गुरु कृपा से विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है।

कर्क राशि: आपके लिए यह महीना सामान्य तौर पर अच्छा गुजरेगा। काम-धंधे और रोजगार के क्षेत्र में आपको आशातीत सफलता मिल सकती है। आपकी गोचर कुंडली के नवम स्थान में शनि ग्रह की दृष्टि होने से कारोबार में अनुकूल परिस्थिति बनेगी। शिक्षा के मामले में विद्यार्थियों को थोड़ा समय मुश्किल भरा रह सकता है। क्योंकि पंचम भाव में केतु की स्थिति बनी हुई है और उस पर राहु ग्रह का प्रभाव भी रहने वाला है। जिससे छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। लेकिन महीने के बीच में सूर्य और गुरु की युति से समय में बदलाव होगा और चीजें बेहतर होंगी। केतु के प्रभाव से लव लाइफ में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें क्योंकि पेट या गले से संबंधित रोग हो सकते हैं।

सिंह राशि: इस राशि के लोगों के लिए यह महीना शुभ रहने वाला है और करियर, व्यापार में किसी विशेष परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में राहु देव के होने से आपके कामकाज पर खराब असर पड़ सकता है। साथ ही राहु ग्रह आपकी मतिभ्रम भी कर सकते हैं, जिससे आप कोई गलत डिसीजन भी ले सकते हैं। वहीं महीने के अंत में में सूर्य के सप्तम भाव में जाने से आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। व्यापारियों को कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। वहीं पढ़ाई लिखाई के दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। पंचम भाव पर शुक्र और मंगल की युति से आपकी लव लाइफ शानदार गुजरने वाली है। अविवाहित लोगों के लिए अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है।

कन्या राशि: इस राशि के लोगों के लिए यह मास सफलता के नए अवसर लाने वाला साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति की आप पर कृपा रहने वाली है। साथ ही आप को व्यापार में आकस्मिक लाभ हो सकता है। आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव के शनि की एकादश और द्वितीय भाव पर दृष्टि होने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। हालांकि पंचम भाव में सूर्य, बुध और शनि के एक साथ होने से विद्यार्थियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। उनका मन भटक सकता है, जिससे उनकी पढ़ाई पर प्रभाव पड़ सकता है। वहीं शुक्र के चतुर्थ भाव में मंगल के साथ होने से परिवार में कलह हो सकती है। खासकर मां के साथ झगड़ा हो सकता है, जिसका आपको ध्यान रखना है। सूर्य के बुध और शनि के साथ पंचम भाव में होने से लवमेट के लिए यह समय अनुकूल नहीं है, आप लोगों में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी आपको इस महीने सचेत रहना चाहिए। चटपटे और बाहर के खाने से बचना चाहिए।

तुला राशि: आपके लिए फरवरी का महीना सक्सेस लेकर आएगा। आपकी गोचर कुंडली में बुध, सूर्य और शनि का एक साथ दशम भाव को पूर्ण दृष्टि से देखना आपके लिए कामकाज के दृष्टिकोण से शुभ संकेत हैं। कारोबारियों और व्यापारियों को भी इस महीने मनमुताबिक सफलता मिल सकती है। अगर आप व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल रहेगा। वहीं गोचर कुंडली के पंचम भाव में गुरु बृहस्पति के होने से विद्यार्थियों को इस दौरान पूरी मदद मिलेगी। पढ़ाई का रास्ता सुगम होगा और स्टडी में मन भी लगेगा। हालांकि पारिवारिक जीवन के मामले में आपको परेशानी हो सकती है। दूसरे भाव में केतु और चतुर्थ भाव में शनि की उपस्थिति से जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। बृहस्पति की दृष्टि एकादश भाव पर होने से आमदनी में वृद्धि का योग है और कई स्त्रोंतो से धन प्राप्त हो सकता है। वहीं स्वास्थ्य को लेकर आपको सजग और सतर्क रहना होगा। क्योंकि आपको त्वचा से संबंधित रोग हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए यह महीना शुभ परिणाम लेकर आने वाला है। आपकी गोचर कुंडली में बृहस्पति की दृष्टि दशम भाव पर होने और शनि के तीसरे भाव में होने से आपको करियर के क्षेत्र में अच्छा फायदा मिल सकता है। अगर आपका इंक्रीमेंट रूका हुआ था तो वो इस महीने लग सकता है। साथ ही अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको जबरदस्त धनलाभ हो सकता है। वहीं अगर आप व्यापार में कोई नई डील करना चाह रहे हैं, तो यह समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है। सूर्य के चौथे भाव में बृहस्पति के साथ युति बना से बड़े व्यापारियों के लिए भी यह अच्छा समय साबित होगा। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। दूसरे भाव के स्वामी बृहस्पति के चतुर्थ भाव में होने से पारिवारिक वातावरण सुखमय होगा। हालांकि जीवनसाथी और लवमेट के साथ संबंध थोडे़ खराब हो सकते हैं।आर्थिक स्थिति कुल मिलाकर अच्छी रहने वाली है क्योंकि सूर्य चतुर्थ भाव में बृहस्पति के साथ होंगे। कोई नए काम में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए यह महीना मिलाजुला रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को दशम भाव के स्वामी बुध की दूसरे भाव में शनि के साथ मौजूद रहने से लाभ होगा। हालांकि कारोबारियों के लिए यह उतार-चढ़ाव का समय रहने वाला है। कानून और वित्त की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। आपकी गोचर कुंडली में शुक्र और मंगल की स्थिति से दांपत्य जीवन में कलह हो सकती है। इसी तरह लवमेट से भी टकराव हो सकता है। द्वादश स्थान में केतु और छठे भाव में राहु की उपस्थिति होने से खर्चें हो सकते हैं। जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। वहीं सेहत को लेकर आपको इन महीने सजग रहना चाहिए। बाहर के खाने से बचना चाहिए।

मकर राशि: आपके लिए यह महीना व्यापार और करियर में परेशानियां लेकर आ सकता है। गोचर कुंडली में शनिदेव और बृहस्पति की दशम भाव पर दृष्टि होने से नौकरीपेशा लोगों को उतार- चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बॉस से कहासुनी हो सकती है। साथ ही व्यापारियों की कोई डील फैल हो सकती है। इसी तरह विद्यार्थियों का भी पढ़ाई में इस दौरान मन कम लगेगा। साथ ही  दूसरे भाव में बृहस्पति की उपस्थिति और द्वादश भाव में मंगल और शुक्र की उपस्थिति होने से घर में भी लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। घर में कोई नन्हा मेहमान भी आ सकता है। लवमेट में आपस में किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। अच्छी बात यह है कि दूसरे भाव में बृहस्पति तथा पंचम भाव में राहु की उपस्थिति से आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। वहीं नौकरी करने वालों की आमदनी बढ़ सकती है। रोग भाव के स्वामी बुध के शनि के साथ होने से पेट से जुड़ी बीमारी हो सकती है।

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए यह महीना कुछ क्षेत्रों में अच्छा रहने वाला है। नौकरी करने वालों के लिए यह समय मुश्किल भरा साबित हो सकता है क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में केतु की उपस्थिति और उस पर राहु का प्रभाव रहने वाला है। हालांकि सप्तम भाव पर बृहस्पति की दृष्टि रहने से व्यापारियों को जबरदस्त सफलता मिल सकती है। साथ ही कोई नई डील फाइनल हो जाए, जो आपको भविष्य में फायदा दे सकती है। बुध के द्वादश भाव में शनि के साथ योग बनाने से छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। क्योंकि आपका मन भटक सकता है। घर परिवार में अचानक तनाव का माहौल बन सकता है। चतुर्थ भाव में राहु की उपस्थिति का असर पारिवारिक रिश्तों पर पड़ेगा। मंगल की पंचम भाव पर दृष्टि होने से लवमेट के साथ अहम का टकराव हो सकता है। द्वादश भाव में बुध और शनि की उपस्थिति से आपके खर्चों में इजाफा हो सकता है। जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। साथ ही स्वास्थ्य को लेकर आपको सतर्क रहना होगा। आपकी गोचर कुंडली के द्वादश भाव में शनि, सूर्य और बुध के एक साथ होने से छोटी-मोटी बीमारियां हो सकती हैं।

मीन राशि: इस राशि के लोगों के लिए महीना मिलाजुला रहने वाला है। वहीं व्यापारियों के लिए यह समय शुभ फलदायी साबित हो सकता है और आपको मेहनत के अनुरूप आशातीत सफलता मिल सकती है। हालांकि छात्रों के लिए यह समय कठिनाई कठिनाई भरा रह सकता है। क्योकि आपकी गोचर कुंडली में शनि के साथ सूर्य और बुध की पंचम भाव पर दृष्टि होने से पढ़ाई में किसी भी तरह का व्यवधान आ सकता है। इसी तरह परिवार में खासतौर पर पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है। वहीं शनि और बुध की युति से प्रेम संबंध में भी उतार चढ़ाव आएगा। साथ ही एकादश भाव में स्वराशि में शनि के सूर्य और बुध के साथ युक्त होने से आपको आर्थिक फायदा होगा और आमदनी बढ़ेगी। साथ ही कई स्त्रोतों से आप धन कमाने में सफल होंगे। स्वास्थ्य मोटे तौर पर ठीक रहेगा लेकिन द्वादश भाव में बृहस्पति को होने से पेट संबंधित रोग हो सकते हैं। इसलिए बाहर के खाने और चटपटे खाने से बचें, तो बेहतर रहेगा।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022