Monthly Horoscope December 2024: साल 2024 का आखिरी माह दिसंबर आरंभ हो चुका है। ये माह काफी खास माना जा रहा है। ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से इस माह कई राशियों की किस्मत चमक सकती है। इसके साथ ही जीवन में कई खुशियां लेकर आ सकता है। दिसंबर माह जाते-जाते इन 4 राशियों की सोई हुई किस्मत को चमका सकता है। इस माह सूर्य, शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इसके साथ इस माह षडाष्टक के साथ-साथ कई राजयोगों का भी निर्माण हो रहा है। इसके अलावा शुक्र अरुण और गुरु ग्रह के साथ नवपंचम राजयोग बना रहे हैं। शनि कुंभ राशि में रहकर शश राजयोग, मंगल नीच राशि कर्क में रहकर धनलक्ष्मी राजयोग, सूर्य और बुध बुधादित्य राजयोग बना रहे हैं। शनि-मंगल षडाष्टक योग का निर्माण कर रहे हैं।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के दिसंबर माह काफी अच्छा जाने वाला है। इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे ये अपने लक्ष्य को पाने में भी सफल हो सकते हैं। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल अब आपको मिल सकता है। इसके साथ ही सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के कंधों पर अधिक काम का भार होगा। लेकिन आने वाले समय में यही काम आपको अच्छी पोजिशन दिला सकता है। बेकार में परेशान होने से बचे। इससे आपके जीवन में खुशियां बनी रहेगी। संतान की ओर से थोड़ी सी चिंताएं कम हो सकती है। लव लाइफ ठीक ठाक जाने वाला है। साल का अंतिम महीना आपको खूब लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी दिसंबर महीना अच्छा जाने वाला है। इस राशि के राशि के जातकों के लटके हुए काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। इसके साथ ही आपके काम और तर्क-वितर्क की क्षमता से कई लोग प्रेरित हो सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। व्यापार के सिलसिले में कई यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। आपको किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ के साथ हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। शिक्षा के मामले में भी आपको लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)

दिसंबर माह इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा जाने वाला है। इस राशि में बुध विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। समान में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी दिसंबर माह अच्छा जाने वाला है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का पूरा साथ मिल सकता है। लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है। पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

दिसंबर माह इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा जाने वाला है। काम में अपार सफलता के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही दिसंबर माह शिक्षा के लिए काफी खास होने वाला है। व्यापार करने वाले जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। धन कमाने के नए रास्ते खुल सकते हैं। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है।

नए साल 2025 में कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव होगा, जिसका असर देश-दुनिया में देखने को मिलने वाला है। ऐसे ही जनवरी माह में मीन राशि में राहु और शुक्र की युति होने वाली है, जिससे कुछ राशि के जातकों के ऊपर से पापी ग्रह राहु का प्रभाव कम हो सकता है। ऐसे में इन राशियों को नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025