December Monthly Rashifal: वृषभ राशि – वृषभ राशि वालों के लिए यह माह कई उम्मीदें पूरी करवाने वाला साबित हो सकता हैं। अगर आप मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं तो पदोन्नति होने के आसार हैं। अपने व्यक्तित्व से आप सहकर्मियों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। साथ ही विदेश व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी समय अच्छा है।

इस राशि के प्रेमी प्रेमिकाओं को अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए गिले-शिकवे को दिलों से मिटाना होगा। इस माह आपको अपने खर्चों पर ध्यान देने की जरुरत है। ज्ञान को अधिक से अधिक अपने जीवन में उतारने के लिए इस राशि के जातक प्रयासरत नजर आएंगे। इस राशि के कुछ जातकों के स्वास्थ्य में इस माह गिरावट देखने को मिल सकती है। सेहत को लेकर इस माह बिल्कुल भी कोताही न बरतें। भगवान विष्णु की पूजा करना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।

सिंह राशि – इस माह आपके करियर को नई गति मिलेगी। आप कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। जिन लोगों ने कोई नया बिजनेस शुरु किया है उनका कारोबार अब गति पकड़ने लगेगा। प्रेम में पड़े इस राशि के लोगों को लवमेट के साथ बात करते समय शब्दों का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर करना होगा, आपकी छोटी सी बात भी आपके पार्टनर को चुभ सकती है जिससे रिश्ता बिगड़ सकता है।

सिंह राशि वालों के लिए यह माह आर्थिक दृष्टि से अच्छा है। आप अपने साथ-साथ घर के लोगों की जरूरतों को भी बजट अनुसार पूरा करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को इस माह शिक्षा के प्रति गंभीर होने की सलाह दी जाती है। अव्यवस्थित दिनचर्या इस राशि के लोगों के स्वास्थ्य को इस माह बिगाड़ सकती है। रोज सुबह सूर्य देव को जल का अर्घ्य देना लाभकारी साबित हो सकता है।

धनु राशि – धनु राशि के जातकों के करियर के लिए यह माह अच्छा रहेगा। आप अपने काम के प्रति गंभीर होंगे जिसके चलते वरिष्ठ अधिकारियों से आपको सम्मान प्राप्त होगा। इस राशि के व्यवसायी भी इस माह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस राशि के जातकों के प्रेम जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं।

इस राशि के जातकों का आर्थिक जीवन मिलाजुला रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में इस राशि के लोगों सामान्य फल मिलेंगे। इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। हड्डियों में दर्द की समस्या से आप परेशान हो सकते हैं। भारी चीजों को उठाते दौरान सावधान रहें। ठंडे इलाकों में रहते हैं तो गरम तासीर के खाद्य पदार्थ खाएं। माता सरस्वती की अराधना करना आपके लिए शुभ है।