Masik Rashifal April 2021 (मासिक राशिफल अप्रैल 2021): अप्रैल की पहली ही तारीख को बुध ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है। इसके अलावा शुक्र, सूर्य, मंगल और गुरु ग्रह भी इसी माह में अपनी राशि बदलेंगे। ग्रह-नक्षत्रों में इस बड़े परिवर्तन से कई राशि के जातकों के लिए साल का ये चौथा महीना खास रहने वाला है। मेष, कर्क, कन्या और धनु वालों को लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं वहीं कुंभ और मीन राशि के जातकों को सतर्क रहना होग। देखिए अपना मासिक राशिफल यहां…

मेष: आपके लिए ये महीना खास रहेगा। धन क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। किसी महिला से लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना है। बच्चों को पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। कुल मिलाकर ये महीना आपके लिए मंगलमय साबित होगा।

वृष: धन-धान्य की थोड़ी कमी रह सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य मामलों में पैसा ज्यादा खर्च होने की संभावना है। कठिन परिश्रम से ही धन हासिल कर पायेंगे। नौकरी में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

मिथुन: घर में कलह का माहौल रहेगा। मानसिक शांति छिन सकती है। माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ने के आसार रहेंगे। प्रेमी से वाद-विवाद हो सकता है।

कर्क: ये महीना आपके लिए काफी लकी साबित होगा। आपको लव से लेकर आर्थिक लाइफ तक में लाभ मिलने के आसार रहेंगे। अचानक से किसी अन्य स्थान से धन की प्राप्ति हो सकती है। लव मैरिज के शुभ योग बन रहे हैं।

सिंह: आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। किसी खास व्यक्ति से आपके संबंध बिगड़ने के आसार रहेंगे। अप्रैल महीने में आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। धार्मिक कार्यों की तरफ रुचि बढ़ेगी।

कन्या: आर्थिक मामलों में सफलता हासिल होगी। रुके हुए धन की प्राप्ति के आसार रहेंगे। माता पिता का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आपके तनाव बना रहेगा।

तुला: आपके लिए ये माह सामान्य साबित होगा। आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर होगी। घर परिवार में पूजा पाठ का माहौल रहेगा। यात्राएं काफी करनी पड़ सकती हैं।

वृश्चिक: आपके लिए ये माह उत्तम है। लंबी यात्रा से आपको लाभ मिलेगा। लेकिन पूरे महीने किसी न किसी से वाद-विवाद होता रहेगा। अपने बोलने पर आपको संयम रखना होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु: किसी महिला पक्ष से धन लाभ होने के आसार हैं। व्यापारियों को अपने क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। नए मित्र बनेंगे।

मकर: आपके लिए ये महीना सफलता भरा साबित होगा। आपको कड़ी मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होगा। स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। पेट संबंधी रोग परेशान करने वाले हैं। खान-पान का उचित ध्यान रखें।

कुंभ: वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। किसी से झगड़ा करना आपको कोर्ट कचहरी तक पहुंचा सकता है। सतर्क रहें और किसी से बहस बाजी करने से बचें।

मीन: आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। तबीयत अचानक से बिगड़ सकती है। घर में कलह का माहौल रहेगा। सिर दर्द से परेशान रहने के योग बन रहे हैं।