Money Plant Vastu Tips: मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जो लगभग हर घर में दिखता है। मनी प्लांट को सुंदरता के साथ-साथ घर में सुख-समृद्धि लाने वाला पौधा भी माना जाता है। वास्तु शास्त्र में भी इसे खास महत्व दिया गया है। ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट को सही तरीके और सही जगह पर लगाने से घर में धन और सकारात्मक ऊर्जा आती है। लेकिन इसे लगाने के कुछ खास नियम भी होते हैं, जिनका ध्यान रखना जरूरी है। वहीं, मनी प्लांट को कुछ स्थानों पर रखने से भी मना किया जाता है। अक्सर आपने ऐसा देखा होगा कि कुछ लोग इस पौधे को घर के बेडरूम में लगा देते हैं। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि क्या इसे बेडरूम में लगाना सही है या गलत। ऐसे में आइए जानते हैं मनी प्लांट को बेडरूम में लगाना चाहिए या नहीं, साथ ही जानिए इससे जुड़े वास्तु टिप्स।

क्या मनी प्लांट का पौधा बेडरूम में लगा सकते हैं?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को बेडरूम में लगाया जा सकता है। वास्तु की मानें तो अगर आप बेड़रूम में मनी प्लांट रख रहे हैं तो इसको दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। क्योंकि इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने से धन की वृद्धि होती है और पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं।

गमले में लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को कभी भी जमीन में नहीं लगाना चाहिए। इसे गमले में लगाना अच्छा माना जाता है। हालांकि इसे हरे या नीले रंग की कांच की बोतल में भी इसे लगाया जा सकता है।

ऊपर की ओर बेल रखें

मनी प्लांट की बेल को हमेशा ऊपर की ओर रखें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में तरक्की और सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि बेल को नीचे की ओर लटकाना नहीं चाहिए।

साफ-सफाई का ध्यान रखें

मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर लगाना चाहिए। इसे ऐसी जगह रखें जहां साफ-सफाई हो और गंदगी न हो। मनी प्लांट के आसपास हमेशा साफ-सफाई रखें। गंदगी वाली जगह पर मनी प्लांट लगाना नकारात्मक माना जाता है।

मनी प्लांट घर में कब लगाना चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को घर में लगाने का सबसे अच्छा दिन शुक्रवार है। यदि पति-पत्नी के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं तो ऐसे में रिश्ते मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन इस पौधे को बेडरूम में रख दें। ऐसा करने से लड़ाई-झगड़ों से छुटकारा मिल सकता है और आपसी संबंध भी मजबूत होंगे।

किस दिशा में लगाएं मनी प्लांट?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है। इस दिशा में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और धन की कमी नहीं होती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।