Money Lines on Palm: हम सब चाहते हैं कि हमारी किस्मत अच्छी हो और जिंदगी में कभी भी पैसों की तंगी न आए। लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी हथेली में बनी कुछ खास रेखाएं और निशान आपके भाग्य का इशारा कर सकते हैं? दरअसल, हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर बनी कुछ रेखाएं ऐसी होती हैं, जो काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ की लकीरें कुछ खास आकृतियां बनाती हैं, जो इस बात का संकेत हो सकता है कि आप भविष्य में बहुत धनवान और सफल होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कौन-कौन से निशान हथेली पर होने से आप धनवान बन सकते हैं।

त्रिशूल का निशान

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर आपकी हथेली पर त्रिशूल का निशान बना है, तो समझ लीजिए कि आप बहुत ही भाग्यशाली हैं। यह निशान अगर गुरु पर्वत (हृदय रेखा के पास) पर हो, तो व्यक्ति को समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है। वहीं, अगर यह सूर्य रेखा पर हो, तो सरकारी नौकरी या ऊंचे पद का योग बनता है। ऐसे लोग जीवन में कभी पैसों की कमी महसूस नहीं करते हैं।

M का निशान

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर आपकी हथेली पर तीन रेखाएं मिलकर इंग्लिश के ‘M’ अक्षर जैसी आकृति बना रही हैं, तो यह बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे लोग मेहनती तो होते ही हैं, साथ ही किस्मत भी उनका साथ देती है। ये लोग जिंदगी में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करते और अपने दम पर बड़ा मुकाम हासिल करते हैं।

मछली का निशान

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर मछली का निशान होना भी शुभ माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोग अपने करियर में बहुत तेजी से आगे बढ़ते हैं। चाहे नौकरी हो या बिजनेस, ये लोग हर जगह सफलता पाते हैं और खूब पैसा कमाते हैं।

स्वास्तिक का निशान

अगर आपकी हथेली पर स्वास्तिक का निशान बना है, तो आपको भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसे लोग व्यापार में जबरदस्त तरक्की करते हैं और समाज में भी उनका खूब मान-सम्मान होता है। इन्हें खूब धन लाभ भी होता है।

कमल का निशान

हथेली पर कमल का निशान होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे ‘विष्णु योग’ भी कहा जाता है, जो इस बात का संकेत है कि ऐसा व्यक्ति जीवन में कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करेगा। किसी न किसी रूप में धन की आवक बनी रहती है और ये लोग बहुत सौभाग्यशाली माने जाते हैं।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।