कौन नहीं चाहता कि उसके जीवन में हमेशा धन बना रहे। धन कमाने के लिए समझ और कड़ी मेहनत दोनों की जरूरत होती है। आज के समय में हर कोई टाइम से अपनी लाइफ सेटल्ड करना चाहता है। कम उम्र में ही लोग अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं। धन प्राप्ति के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ विशेष उपाय बताये गये हैं जिन्हें आप अपना सकते हैं।

ये मंत्र आपको बना सकता है धनवान: ऐसी मान्यता है कि इस मंत्र का सुबह-सुबह रोजाना जाप करने से हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। जिससे धन का भी आगमन होने लगता है।
गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती।
नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु।।

एकादशी पर करें ये उपाय: धन प्राप्ति के लिए इस उपाय को काफी चमत्कारी उपाय माना जाता है। प्रत्येक एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करें। इसके बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और प्रत्येक मंत्र के जाप के साथ देवी लक्ष्मी पर फूल चढ़ाते रहें। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा बरसने लगती है।

घर में रखें शंख: धार्मिक मान्यताओं अनुसार समुद्र मंथन के दौरान मां लक्ष्मी के साथ शंख भी समुद्र से निकला था। इसलिए शंख को लक्ष्मी भ्राता भी कहा जाता है। यही कारण है कि घर में शंख रखने से माता लक्ष्मी का वास होता है। सुबह-शाम पूजा के समय शंख बजाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। यह भी पढ़ें- नौकरी में नहीं मिल रहा है प्रमोशन तो ज्योतिष के ये उपाय आ सकते हैं काम

पीपल की पूजा: ऐसी मान्यता है कि प्रति शनिवार पीपल के पेड़ में जल चढ़ाकर उसकी पूजा करने से धन और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार पीपल के पेड़ में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है।

महालक्ष्मी पूजा: शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी का पूजन करें। माता लक्ष्मी की फोटो के आगे तिल के तेल या फिर घी का दीपक जलाएं। मां को हल्दी या फिर कुमकुम का तिलक लगाएं उन्हें गुलाब के पुष्प अर्पित करें। लक्ष्मी माता की आरती उतारें। दूध व गुड़ से तैयार मिठाइयों का उन्हें भोग लगाएं। मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि की कामना करें।

महालक्ष्मी यंत्र: इस यंत्र की घर में स्थापना करें। मान्यता है कि इससे घर-परिवार में धन की कभी कमी नहीं होती है। साथ ही इसके प्रभाव से नकारात्मकता दूर होती है। ये यंत्र दंपतियों के रिश्ते को भी मजबूत करता है।

श्रीसूक्त पाठ: ऋग्वेद में माता लक्ष्मी की अराधना के लिए श्री सूक्त के मंगलकारी मंत्रों के बारे में बताया गया है। इसलिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के समय श्रीसूक्त मंत्र का पाठ करना चाहिए। माना जाता है श्रीसूक्त पाठ से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी पाने के उपाय

धन प्राप्ति के मंत्र:
देवानां च ऋषिणां च गुरुं काञ्चनसन्निभम्। बुद्धिभूतं त्रिलोकेशं तं नमामि बृहस्पतिम्।।
ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः। ह्रीं गुरवे नमः। बृं बृहस्पतये नमः।

हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम। सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहम।।
ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः। ह्रीं शुक्राय नमः। शुं शुक्राय नमः।

धन प्राप्ति के वास्तु उपाय: घर का ईशान कोण हमेशा खाली रखें। हो सके तो वहां पर जल से भरा एक पात्र रखें। वास्तु अनुसार घर में बांसुरी रखनी भी काफी शुभ मानी जाती है। इससे सुख-समृद्धि बने रहने की मान्यता है।