Moles On Palm Meaning: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंगों की बनावट और तिलों के आधार पर उसके स्वभाव और भविष्य के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। यूं तो तिल शरीर पर कई जगह मौजूद होते हैं, लेकिन आज हम बात करने जा रहे हैं हथेली पर तिलों के बारे में। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, हथेली पर तिल का अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग महत्व होता है। किसी के लिए यह सफलता और समृद्धि का प्रतीक होता है, तो किसी के लिए यह आर्थिक चुनौतियों का संकेत देता है। तो चलिए जानते हैं हथेली के किस हिस्से में तिल होने का क्या मतलब होता है।
हथेली के बीच में तिल
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, अगर आपकी हथेली के ठीक बीच में तिल है, तो आप भाग्यशाली हैं। ऐसे लोग अमीर, प्रभावशाली और नेतृत्व क्षमता वाले होते हैं। इन्हें जीवन में बड़े अवसर मिलते हैं और कई बार विदेश यात्रा का भी योग बनता है।
हथेली के ऊपर की ओर तिल
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, अगर हथेली के ऊपर तिल हो, तो यह उच्च पद और सम्मान का संकेत देता है। ऐसे लोग प्रशासनिक सेवाओं में सफलता पाते हैं और समाज में प्रतिष्ठा भी बनी रहती है।
हथेली के नीचे तिल
इस स्थान पर तिल होना खर्चीले स्वभाव की ओर इशारा करता है। ऐसे लोग पैसे बचाने में कमजोर होते हैं और कई बार आर्थिक तंगी का सामना करते हैं।
अंगुलियों के पास तिल
अगर आपकी हथेली में अंगुलियों के पास तिल है, तो आप बहुत एक्टिव और चंचल स्वभाव के हैं। ऐसे लोग घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं और हमेशा नई चीजें सीखने की इच्छा रखते हैं।
बाईं हथेली पर तिल
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, अगर आपकी बाईं हथेली पर तिल है, तो आपको जीवन में उतार-चढ़ाव झेलने पड़ सकते हैं। ऐसे लोग मेहनत तो बहुत करते हैं, लेकिन सफलता धीरे-धीरे मिलती है।
दाईं हथेली पर तिल
अगर दाईं हथेली पर तिल है, तो यह शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे लोग मेहनत से सफलता पाते हैं और करियर में ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं। व्यापार में भी अच्छी तरक्की करते हैं।
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक
यह भी पढ़ें…
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।