Face Mole Astrology: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसके शरीर पर तिल न हो। जिस तरह से मनुष्य के हाथ की लकीरों को देखकर उसके जीवन के बारे में बहुत कुछ जानकारी हासिल हो जाती है ठीक उसी तरह समुद्र शास्त्र अनुसार शरीर पर मौजूद तिल भी आपके जीवन से जुड़े बहुत से राज खोल देते हैं। शुभ और अशुभ दोनों तरह के तिल होते हैं। अब कौन सा तिल आपके लिए अच्छा है कौन सा बुरा इस बात का पता तिल किस स्थान पर मौजूद है इस बात से चलता है। यहां जानिए आपके चेहरे के तिल क्या कहते हैं…
– गालों पर तिल व्यक्ति को बुरी नजर से बचाता है। गाल के दायें तरफ वाला तिल शुभ माना गया है तो बायें तरफ वाला तिल जीवन में आने वाली परेशानियों का संकेत देता है।
– माथे पर बांयी तरफ तिल का होना जीवन में कष्ट और परेशानी आने का संकेत देता है। ऐसा व्यक्ति का अपने खर्चों पर कोई नियंत्रण नहीं रहता। माथे पर बीचोंबीच तिल का होना धनवान बनाता है। दायीं तरफ का तिल सुख, खुशी और समृद्धि का सूचक होता है।
– आंख के पास बाहरी तरफ तिल का होना व्यक्ति के शांत स्वभाव और विनम्र नेचर के बारे में बताता है। जिस व्यक्ति की दाईं आंख के पास तिल होता है उनका विवाह जल्दी हो जाता है।
– भौहों यानी आइब्रो के बीच में तिल का होना शुभ माना गया है। ऐसे लोगों की शादीशुदा लाइफ अच्छी रहती है। धन संबंधी समस्या कम ही देखने को मिलती है।
– होंठों पर तिल का होना व्यक्ति के लोभी और कामुक होने का संकेत देता है। स्त्री के होंठों पर तिल हो तो ये इस बात का संकेत देता है कि उसके कई दिवाने होंगे। निचले होंठ पर दाईं तरफ तिल होने से जातक प्रसिद्धि प्राप्त करता है।
– नाक पर तिल झगड़ालू स्वभाव के बारे में बताता है। ऐसे लोगों को कम मेहनत में ज्यादा लाभ मिल जाता है। ऐसे महिलाएं भाग्यशाली होती हैं।
– ठोडी पर जिन महिलाओं के तिल होता है वे धनवान होती हैं। इन्हें पैसों की कमी कभी महसूस नहीं होती।