सामुद्रिक शास्त्र में शरीर पर मौजूद अंगों की बनावट और तिलों के आधार पर फलित किया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र की रचना समुद्र ऋषि ने की थी। इसलिए इसे सामुद्रिक शास्त्र कहा जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हर तिल का कुछ न कुछ महत्व होता है। वहीं शरीर के कुछ हिस्सों पर तिल होना आपको भाग्यशाली बनाता है। वहीं कुछ हिस्सों पर तिल होना अशुभ होता है। आज हम आपको बताएंगे कौन से तिल हैं जिनके शरीर पर होने पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा होती है।
अगर दाहिने गाल पर हो तिल
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति के दाहिने गाल पर तिल होता है तो यह बेहद शुभ माना जाता है, ऐसे व्यक्ति किस्मत के धनी होते हैं। ये लोग सामिजिक भी होते है। साथ ही इन पर मां लक्ष्मी की सदैन कृपा बनी रहती है। इतना ही नहीं जिन व्यक्तियों के दाहिने गाल पर तिल होता है वो अपने पार्नटर के लिए सदैव वफादार होते हैं और जीवनसाथी की जरूरतों को पूरा करते हैं। वहीं अगर किसी व्यक्ति के बाएं गाल पर तिल है तो वह व्यक्ति खुलकर खर्च करने वाला होता है। साथ ही ऐसे लोग घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं।
माथे के दाहिनी तरफ हो तिल
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार अगर आपके माथे के दाहिनी तरफ तिल है तो इसका मतलब है कि आपके ऊपर कुबेर देवता सदैव की असीम कृपा बनी रहती है। ऐसे लोगों को कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे लोग भाग्य से ज्यादा किस्मत पर भरोसा करते हैं। ये लोग अपनी मेहनत से ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। वहीं अगर आपके माथे की बाईं तरफ तिल है तो इसका मतलब है कि आपको जीवन में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
दाहिनी हथेली में हो अगर तिल
अगर आपकी दाहिनी हथेली पर तिल है तो यह बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा रहती है। वहीं ऐसे लोगों व्यापार में अच्छी सफलता मिलती है। साथ ही ऐसे लोग नाम और शौहरत दोनों कमाते हैं।
सीने के बीच में हो अगर तिल
सामुद्रिक शास्त्र मुताबिक अगर किसी व्यक्ति के सीने के बीच में तिल होता है तो ऐसा व्यक्ति किस्मत का धनी होता है। ऐसे व्यक्तियों पर धन के देवता कुबरे की विशेष कृपा रहती है। ऐसा व्यक्ति किस्मत का धनी होता है। ऐसे लोगों को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं।